Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Sunday, July 5
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » झारखंड की राजनीति में 58 सीटों वाला नया समीकरण क्या है? हेमंत सोरेन चुप हैं तो बाबूलाल मरांडी भी खामोश हैं!
Hindi News

झारखंड की राजनीति में 58 सीटों वाला नया समीकरण क्या है? हेमंत सोरेन चुप हैं तो बाबूलाल मरांडी भी खामोश हैं!

HawkNewsBy HawkNewsDecember 3, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन पिछले कई दिनों से दिल्ली में हैं. दोनों रांची लौटने वाले हैं, लेकिन दोनों की इस दिल्ली यात्रा ने राज्य की राजनीति में अटकलों का बाजार गर्म कर दिया है. सूत्र बताते हैं कि हेमंत ने दिल्ली में एक वरिष्ठ बीजेपी नेता से गुप्त मुलाकात की जिससे एनडीए (NDA) के साथ गठबंधन की चर्चाएं तेज हो गईं. बिहार चुनाव में महागठबंधन की हार के बाद यह खबरें और जोर पकड़ रही हैं. सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जेएमएम (JMM) बीजेपी के साथ मिलकर नया समीकरण बना रही है. लेकिन राजनीतिक के गलियारों में सवाल गूंज रहा है कि- क्या यह सिर्फ अफवाह है या सत्ता फेरबदल का कोई नया खेल?

सूत्रों की खबर- झारखंड में नया गठबंधन?

राजनीतिक सूत्र जो संकेत दे रहे हैं इसके अनुसार यह दावा किया जा रहा है कि हेमंत सोरेन और कुछ JMM नेता बीजेपी नेतृत्व के संपर्क में हैं. दिल्ली में हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी ने इन अटकलों को और हवा दी है कि JMM किसी बड़े राजनीतिक फेरबदल की तैयारी कर सकता है. राजनीतिक गणित भी ऐसा इशारा देता है कि अगर JMM चाहे तो NDA के साथ सरकार आसानी से बना सकता है. वहीं, BJP नेता बाबूलाल मरांडी की खामोशी इन कयासों को और हवा दे रही है. ऐसे में सवाल यही है कि क्या यह अफवाहों में सच्चाई है और जल्दी ही झारखंड में नया अध्याय लिखा जाएगा? आइए हम आगे जानते हैं कि सत्ता समीकरण का खेल अगर बदलता है तो क्या समीकरण बनते हैं.

संख्याबल का खेल: वर्तमान vs संभावित समीकरण

झारखंड की 81 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 41 चाहिए. फिलहाल महागठबंधन मजबूत दिख रहा है. वर्तमान स्थिति में विधानसभा की तस्वीर इस प्रकार है- JMM के 34, कांग्रेस के 16, RJD के 4 और लेफ्ट के 2 विधायक मिलाकर कुल 56 हो जाते हैं. बता दें कि नवंबर 2024 के चुनाव में JMM ने शानदार वापसी की थी, लेकिन अब NDA की नजरें गड़ाई हैं. हालांकि, समानांतर रूप से अफवाहें भी हवा में तैर रही हैं. इसके मुताबिक, अगर JMM, NDA में चली गई तो नया समीकरण ऐसा बनेगा- JMM 34, BJP 21, LJP(RV) 1, AJSU 1 और JDU की 1 सीट मिलाकर कुल 58 हो जाते हैं. ऐसे में महागठबंधन की सरकार गिर जाएगी.

झारखंड में महागठबंधन का वर्तमान स्वरूप बदलाव हुआ तो यह होगा सत्ता समीकरण
JMM- 34
CONG- 16
RJD- 04
Left- 02
JMM- 34
BJP- 21
LJPR- 01
AJSU- 01
JDU- 01
TOTAL-56 TOTAL- 58

महागठबंधन की सफाई: सबकुछ ठीक है!

झारखंड में सत्ता फेरबदल की इन अटकलों के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मोर्चा संभाला और साफ कहा कि गठबंधन में किसी तरह का संकट नहीं है. उनके मुताबिक, मुख्यमंत्री सिर्फ केंद्र से अनुदान और सरकारी योजनाओं को फॉलो-अप के लिए दिल्ली में हैं न कि किसी राजनीतिक सौदेबाजी के लिए. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि-हमारे सभी विधायक एकजुट हैं और महागठबंधन मजबूत है. सरकार पांच साल पूरे करेगी, अफवाहों के सहारे राजनीति नहीं चलती. कांग्रेस नेता ने यह भी बताया कि 4 दिसंबर को गठबंधन विधायकों की बैठक बुलाई गई है, ताकि माहौल को साफ किया जा सके और किसी भी तरह की भ्रम की गुंजाइश न रहे.

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने क्या कहा?

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी अपरोक्ष रूप से इस घटना क्रम को लेकर टिप्पणी की है. पार्टी के नेता कुणाल सारंगी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा,  भाजपा घाटशिला का उप चुनाव हारते ही सरेंडर मोड पर है. इनके नेतागण जान चुके है कि अगले 20 साल भाजपा झारखंड के सत्ता के केंद्र में नहीं लौटेगी, इसलिए हर रोज एक नया शिगूफा – हर रोज एक नया सपना! पर सब ये जान लें झारखंड ना झुका था – ना झुकेगा.

झारखंड की सियासत-स्थिरता या तूफान?

बहरहाल, कयासबाजियों और अटकलों का दौर जारी है. कई लोग इसे अफवाह भी कह रहे हैं, लेकिन इतना तो साफ है कि अगर इस दिशा में राजनीतिक कदम बढ़े तो सरकार गिराने या बनाने के लिए आंकड़े समस्या नहीं बनेंगे. हालांकि, फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं है, लेकिन घटनाक्रमों ने स्थिति को बेहद दिलचस्प बना दिया है. महागठबंधन के दावों के बावजूद, राजनीतिक हलचल यह संकेत जरूर देती है कि आने वाले कुछ दिन राज्य की राजनीति के लिए बेहद निर्णायक हो सकते हैं. फिलहाल झारखंड इंतजार में है- क्या मौजूदा सरकार अपनी पूर्ण अवधि पर कायम रहेगी या फिर राज्य एक बार फिर सत्ता परिवर्तन का गवाह बनेगा?

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleBJP ने केरल में सोनिया गांधी को दिया टिकट, शुरू हुई सियासी हलचल! पूरी कहानी जानकार पकड़ लेंगे माथा | Sonia Gandhi BJP candidate in Kerala Munnar Panchayat Chunav, sparks huge local buzz
Next Article Tata Trust की तिजोरी से BJP तक पहुंचे 757 करोड़, कांग्रेस के हिस्से कितना पैसा आया, बाकियों को क्या मिला? | bjp bags 959 cr donations 757 from tata group controlled trust what about congress
HawkNews
  • Website

Related Posts

‘अल्पसंख्यकों की कोई इज्जत नहीं…’ सोनिया गांधी के दूत के सामने उठ खड़े हुए मुस्लिम नेता, खोल दी गोवा कांग्रेस की पोल

July 5, 2026

60 घरों में अखबार बांटकर पढ़ाई कर रही है ये बेटी | Aaswathy’s Inspiring Story | Kerala

July 5, 2026

US 250th Independence Day: ‘ईरान-वेनेजुएला में दुनिया ने देखी हमारी ताकत’, स्वतंत्रता दिवस पर बोले ट्रंप | us 250th independence day donald trump speech iran venezuela us military strength

July 5, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,063)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

‘अल्पसंख्यकों की कोई इज्जत नहीं…’ सोनिया गांधी के दूत के सामने उठ खड़े हुए मुस्लिम नेता, खोल दी गोवा कांग्रेस की पोल

July 5, 2026

60 घरों में अखबार बांटकर पढ़ाई कर रही है ये बेटी | Aaswathy’s Inspiring Story | Kerala

July 5, 2026

US 250th Independence Day: ‘ईरान-वेनेजुएला में दुनिया ने देखी हमारी ताकत’, स्वतंत्रता दिवस पर बोले ट्रंप | us 250th independence day donald trump speech iran venezuela us military strength

July 5, 2026

आजमगढ़ में 100 ग्राम पंचायतों में बनेंगे प्लास्टिक मुक्त मॉडल तालाब, जल संरक्षण और हरियाली को मिलेगा बढ़ावा

July 5, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

‘अल्पसंख्यकों की कोई इज्जत नहीं…’ सोनिया गांधी के दूत के सामने उठ खड़े हुए मुस्लिम नेता, खोल दी गोवा कांग्रेस की पोल

July 5, 2026

60 घरों में अखबार बांटकर पढ़ाई कर रही है ये बेटी | Aaswathy’s Inspiring Story | Kerala

July 5, 2026

US 250th Independence Day: ‘ईरान-वेनेजुएला में दुनिया ने देखी हमारी ताकत’, स्वतंत्रता दिवस पर बोले ट्रंप | us 250th independence day donald trump speech iran venezuela us military strength

July 5, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.