ठंड के दिनों में लोग ऐसे व्यंजन पसंद करते हैं जो स्वाद के साथ शरीर को गर्माहट भी दें. ऐसे मौसम में मसालेदार अंडा करी एक बेहतरीन विकल्प है, जो झटपट बनती है और भरपूर ऊर्जा देती है. इसकी खुशबू ही भूख बढ़ा देती है। इसे बनाने के लिए पहले अंडे और आलू उबालकर छील लें। कढ़ाई में थोड़ा तेल गर्म कर अंडों को हल्का सुनहरा होने तक तल लें. अब उसी कढ़ाई में जीरा डालें, फिर प्याज और लहसुन भूनें. हल्दी, लाल मिर्च, धनिया और गरम मसाला डालकर मसाले भूनें. अंत में तले अंडे डालें, पानी मिलाएं और कुछ देर पकाएं. तैयार है गरमागरम अंडा करी.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


