‘अगर जनता ने मुझे दोबारा चुना तो सीएम की कुर्सी पर बैठूंगा’
अरविंद केजरीवाल ने शुभंकर मिश्रा के पॉडकास्ट इंटरव्यू में कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट ने मुझे छोड़ दिया लेकिन मैं जनता के बीच जाऊंगा और उनसे पूछूंगा कि क्या वो मुझे बेईमान मानते हैं या ईमानदार मानते हैं। अगर लोग मुझे बेईमान मानते हैं तो मैं इस कुर्सी पर कभी नहीं बैठूंगा। ऐसे में मैं अब चुनाव में जा रहा हूं अगर जनता मुझे दोबारा चुनती है तो मैं सीएम की कुर्सी पर बैठूंगा। मैं मानूंगा कि जनता मुझे ईमानदार मानती है।’
जमानत की शर्तों पर क्या बोले केजरीवाल
केजरीवाल ने आगे ये भी कहा कि अगर जनता नहीं चुनती तो मैं मानूंगा कि जनता मुझे बेईमान मानती है और मैं सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा। इस पर पॉडकास्ट कर रहे शुभंकर मिश्रा ने सवाल किया कि जैसी आपकी जमानत की शर्तें हैं, इस पर केजरीवाल ने कहा कि ये शर्तें कोई बड़ी बात नहीं हैं। उन्होंने कहा कि जैसे मनीष सिसोदिया की कंडीशंस थीं, ये छोटी सी चीज है। मैं राजनीति में रहूं या नहीं, मैं चुनाव लड़ने नहीं आया।
बीजेपी फैला रही प्रोपेगेंडा- केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये उनका चारों तरफ प्रोपेगेंडा चल रहा। बीजेपी हर तरफ यही कह रही। इसका मतलब उन्होंने मान लिया कि सरकार तो आम आदमी पार्टी की ही बन रही है, लेकिन केजरीवाल नहीं बनेगा सीएम। चलो इतना तो मान लिया बीजेपी ने की सरकार हमारी बन रही। ऐसे में सीएम पद को लेकर ये जो बेल कंडिशन का हवाला ले रहे, ये सभी कंडिशंस टेम्प्रेरी हैं, इसका ज्यादा असर नहीं होगा।
फाइल साइन में इश्यू तो नहीं होगा? केजरीवाल ने दिया ये जवाब
फाइल साइन जैसे इश्यू नहीं होंगे के सवाल पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोई इश्यू नहीं होगा। सब फाइलें साइन होंगी। पहले भी सब ठीक से होता आया है। बीजेपी और एलजी अड़चने लगा रहे लेकिन हम काम कर रहे। स्कूल ठीक हो गए ना, अस्पताल ठीक हो गए ना। दवाईंयां आ रही हैं ना। मोहल्ला क्लिनिक बन रहे हैं ना। बिजली फ्री है ना, जेल गया तब भी बिजली फ्री रही। महिलाओं का बस सफर फ्री है ना। हमें सब तरीके आते हैं। हम सब कर लेंगे चिंता नहीं करें।

