Last Updated:
Chinese in Bangladesh: चीन अपने हितों को साधने के लिए किस तरह की हरकत कर सकता है, इसका नमूना बांग्लादेश में देखने को मिला है. चीनी नागरिक वहां से ऐसी साजिश रच रहा है, जिससे आमलोगों को तो छोड़िए सुरक्षा एजेंसियों के भी कान खड़े हो गए हैं. बांगलादेश की स्थानीय मीडिया ने ही इसकी पोल खोली है.
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में जमे दर्जनों चीनी नागरिक वहां वीडियो बनाकर शेयर कर रहे हैं. इसमें मुख्य रूप से वहां की गंदगी को दिखाया जा रहा है. साजिश यह है कि इसे नई दिल्ली के रूप में पेश किया जा रहा है.
Chinese in Bangladesh: पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में जबसे शेख हसीना की चुनी हुई सरकार को जबरन सत्ता से बेदखल किया गया है, तब से ही वहां भारत विरोधी ताकतें सक्रिय हो गई हैं. पहले मोहम्मद यूनुस और अब तारिक रहमान ये दोनों चीन और पाकिस्तान से नजदीकी बढ़ाने में जुटे हैं. शेख हसीना की सरकार के जाने के बाद से ही चीन ने ढाका पर डोरे डालने शुरू कर दिए. बांग्लादेश ने चिकन नेक के नाम से मशहूर सिलीगुड़ी कॉरिडोर से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित लालमोनिरहाट एयरबेस को डेवलप करने का काम चीन को सौंपा है. इसके साथ ही चीन बांग्लादेश की धरती से एक और खतरनाक साजिश रच रहा है. ढाका में 150 से ज्यादा चीनी नागरिक जमे हुए हैं. वहां से वे गंदगी और पिछड़े इलाकों में जाकर वहां से लाइवस्ट्रीमिंग कर रहे हैं. चौंकाने वाली बात यह है इस इलाके को नई दिल्ली का हिस्सा बताया जा रहा है, ताकि भारत को ग्लोबल लेवल पर बदनाम किया जा सके. रिपोर्ट सामने आने के बाद खुफिया एजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं.
जानकारी के अनुसार, बांग्लादेश में रहकर चीन के नागरिकों द्वारा भारत की छवि को कथित तौर पर गलत तरीके से पेश करने का मामला सामने आया है. बांग्लादेशी अखबार ‘प्रोथोम आलो’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ढाका के उत्तरा इलाके में 150 से अधिक चीनी नागरिक पिछले कई महीनों से लाइवस्ट्रीमिंग कर रहे हैं. ये लोग स्थानीय सड़कों, दुकानों और यहां तक कि लोगों के घरों में जाकर वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं. हैरानी की बात यह है कि इन वीडियो के जरिए दर्शकों को बताया जा रहा है कि वे भारत की राजधानी नई दिल्ली में मौजूद हैं.
गरीबी और गंदगी दिखाकर भारत को बदनाम करने षड्यंत्र
रिपोर्ट के अनुसार, इन लाइव वीडियो में उत्तरा इलाके की गरीबी, गंदगी और स्थानीय लोगों के रहन-सहन को भारत की तस्वीर बताकर पेश किया जा रहा है. कुछ वीडियो में भारतीयों के खानपान को लेकर भी भ्रामक और अपमानजनक टिप्पणियां की गई हैं. इस तरह बांग्लादेश में शूट किए गए दृश्यों को भारत का बताकर प्रसारित किया जा रहा है, जिससे देश की अंतरराष्ट्रीय छवि प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है.
क्या इसके पीछे संगठित साजिश?
बताया गया है कि ये लाइवस्ट्रीम चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीचैट और डोयिन पर प्रसारित किए जा रहे हैं. इनका प्रचार कथित तौर पर उत्पादों के प्रमोशन के नाम पर किया जा रहा है. इस खुलासे के बाद सवाल उठ रहे हैं कि आखिर बांग्लादेश में बैठकर भारत के नाम पर इस तरह के वीडियो बनाने के पीछे क्या उद्देश्य है? क्या यह केवल ऑनलाइन दर्शकों को आकर्षित करने और उत्पादों के प्रचार का तरीका है या इसके पीछे भारत की छवि खराब करने की कोई सोची-समझी रणनीति है? हालांकि, रिपोर्ट में इस गतिविधि के पीछे किसी संगठित साजिश की पुष्टि नहीं की गई है.
भारत लगातार बढ़ा रहा अपनी ताकत
दरअसल, भारतीय वायुसेना पूर्वी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी लगातार बढ़ा रही है. हासीमारा और कलाईकुंडा के विस्तार के साथ-साथ नए रडार, कम्युनिकेशन सिस्टम और लॉजिस्टिक सपोर्ट को मजबूत किया जा रहा है. यह सिर्फ चीन नहीं, बल्कि समग्र क्षेत्रीय सुरक्षा चुनौतियों के लिए तैयार रहने में मदद करेगा. पूर्वी भारत की भौगोलिक स्थिति काफी संवेदनशील है. भूटान, नेपाल, बांग्लादेश और चीन की सीमाएं यहां से करीब हैं. इन बेसों का मजबूत होना न सिर्फ हवाई श्रेष्ठता बल्कि थल सेना और नौसेना के साथ समन्वय में भी मदद करेगा. चीन 1962 की जंग में भी चिकन नेक को काटने की कोशिश में था, ताकि पूर्वोत्तर को शेष भारत से काटा जा सके, लेकिन उसका मंसूबा पूरा नहीं हो सका है. अब एक बार फिर से चीन अपनी साजिश को पिछले दरवाजे से अंजाम देना चाहता है. भारत इस षड्यंत्र को अच्छी तरह से समझता है, यही वजह है कि इस इलाके में राफेल के साथ ही Su-30MKI और S-400 की तैनाती की गई है. इसका उद्देश्य ईस्टर्न फ्रंटियर की सुरक्ष को दुरुस्त करना है.
About the Author
बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से प्रारंभिक के साथ उच्च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…

