Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 14
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » ‘चलकर हमारी समस्या देखो’, गुस्से में लोगों ने रोक दिया दो मंत्रियों का काफिला, पुलिस की नहीं मानी बात तो कलेक्टर ने संभाला मोर्चा – angry people stopped the convoy of minister arun sao and lakhanlal devangan, this is how the collector took charge
Hindi News

‘चलकर हमारी समस्या देखो’, गुस्से में लोगों ने रोक दिया दो मंत्रियों का काफिला, पुलिस की नहीं मानी बात तो कलेक्टर ने संभाला मोर्चा – angry people stopped the convoy of minister arun sao and lakhanlal devangan, this is how the collector took charge

HawkNewsBy HawkNewsJuly 6, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Korba News: कोरबा जिले में रविवार को गुस्साए लोगों ने डेप्युटी सीएम अरुण साव और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन का काफिला रोक दिया। लोगों का कहना था कि वह चलकर हमारी समस्या को देखें।

angry people stopped the convoy of minister arun sao and lakhanlal devangan this is how the collector took charge
कोरबा: छत्तीसगढ़ में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। रविवार को बारिश के पानी से परेशान लोगों ने राज्य सरकार के दो मंत्रियों का काफिला रोक दिया। जिसके बाद प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। हालांकि मौके पर मौजूद कलेक्ट और एसपी ने मोर्चे को संभाला जिसके बाद मंत्रियों का काफिला रवाना हुआ। जिन मंत्रियों का काफिला रोका गया था वह डेुप्युटी सीएम अरुण साव और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन का है।

दरअसल दोनों मंत्री कोरबा के पाली में एक कार्यक्रम में में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। कोरबा जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव हैं। वहीं, राज्य के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। लगातार बारिश से जलभराव की समस्या से परेशान लोगों ने मंत्रियों का काफिला रोक दिया और कहा कि वह मौके पर चलकर हमारी स्थिति देखें। आक्रोशित ग्रामीणों और दुकानदारों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

मंत्रियों से मिलने की मांग

दोनों मंत्रियों का काफिला जब गुजर रहा था तो स्थानीय लोग सड़क पर आ गए। जिसके बाद काफिले में शामिल पुलिस की गाड़ियां रूर गईं। एक-एक कर काफिले में शामिल सभी गाड़ियों को रोक दिया गया। ग्रामीणों ने अपनी समस्या रखने के लिए दोनों मंत्रियों से मुलाकात करने की मांग करने लगे। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस लोगों को रोकने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया।

कलेक्टर ने संभाला मोर्चा

मंत्रियों का काफिला रुकने के बाद कलेक्टर अजीत वसंत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी अपनी गाड़ी से उतरे और लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाया। ग्रामीणों ने कलेक्टर को बताया कि भारी बारिश के कारण उनके घरों में पानी घुस रहा है। हर बारिश में यह समस्या होती है कई बार शिकायत की गई लेकिन इसमें कोई सुनवाई नहीं की गई। कलेक्टर ने समस्या का जल्द समाधान करने का भरोसा दिया। जिसके बाद लोगों ने काफिले को आगे बढ़ने दिया।

काफिले में शामिल थे कई वीआईपी

काफिले में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल और भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी समेत कई वीआईपी नेता मौदूद थे। बका दें कि बीते 24 घंटे में कोरबा जिले में भारी बारिश हो रही है। जिस कारण नाली का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस रहा है।

पवन तिवारी

लेखक के बारे मेंपवन तिवारीनवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कॉन्टेंट प्रोड्यूसर हूं।
7 साल पहले पत्रकारिता की शुरुआत की।
ईनाडु ग्रुप, दैनिक भास्कर, पत्रिका ग्रुप, एशियानेट न्यूज ग्रुप से होते हुए नवभारत टाइम्स ऑनलाइन तक पहुंचे हैं।
चुनौतियां पसंद हैं।
किताबें पढ़ने का शौक है।
राजनीति और पॉजिटिव खबरों में रुचि है।
… और पढ़ें