Last Updated:
दिल्ली-NCR में धनतेरस पर सुबह से छाई घनी धुंध और प्रदूषण का कहर जारी है. हवा में घुले जहर से लोगों का दम घुट रहा है और आंखों में जलन की समस्या हो रही है. आज पूरे दिन मौसम कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं ?
घर से बाहर निकलते हर तरफ धुंध ही धुंध, धनतेरस पर आज कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम, मौसम विभाग से जानें.
एक तरफ दिवाली का त्योहार आ चुका है, दूसरी ओर रोशनी के इस पर्व की उमंग और उत्साह पर प्रदूषण कहर बनकर टूट रहा है. आज धनतेरस है और दिल्ली-एनसीआर में अगर आप सुबह घर से बाहर निकले हैं और आपने देखा हो तो हर तरफ धुंध ही धुंध दिखाई दे रही है. यहां तक कि कुछ मीटर की दूरी पर भी कुछ साफ नहीं दिखाई दे रहा है. सांसों में जहर भरा धुआं घुल रहा है.दम घुट रहा है. कुछ देर तक इसी मौसम में रहने पर आंखों में जलन हो रही है और लोगों में रेस्पिरेटरी समस्याएं उभर रही हैं.
आज दिल्ली के 28 स्टेशन गंभीर श्रेणी में हैं यानी 400 पार
दिल्ली का औसतन AQI 387 (बहुत खराब श्रेणी में) हैं
अलीपुर – 433
बवाना – 426
DTU – 454
IIT – 470
जहांगीरपुरी – 460
नरेला – 436
पंजाबी बाग – 464
रोहिणी – 473
विवेक विहार – 437
दिल्ली-एनसीआर में कितना है एक्यूआई?
नोएडा -309
गुरुग्राम -363
गाजियाबाद -257
फरीदाबाद -317
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

