Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Thursday, July 2
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » घर बैठे इस्‍लामाबाद-कराची साफ, 7400 KMPH की रफ्तार, संभलने से पहले दुश्‍मन का सूपड़ा साफ, ब्रह्मोस से भी तेज – Dhvani Hypersonic Glide Vehicle drdo missile programme 7400 kmph speed range 1500 kilometer karachi Islamabad on target
Hindi News

घर बैठे इस्‍लामाबाद-कराची साफ, 7400 KMPH की रफ्तार, संभलने से पहले दुश्‍मन का सूपड़ा साफ, ब्रह्मोस से भी तेज – Dhvani Hypersonic Glide Vehicle drdo missile programme 7400 kmph speed range 1500 kilometer karachi Islamabad on target

HawkNewsBy HawkNewsJanuary 4, 2026No Comments7 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
Dhvani Hypersonic Glide Vehicle: अमेरिका ने लैटिन अमेरिकी देश वेनेजुएला पर एयर स्‍ट्राइक कर उसके राष्‍ट्रपति को बंधक बना लिया. इससे पहले ईरान के परमाणु ठिकानों पर बमबारी की गई थी. उससे भी पहले रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू हो गया. बाद में इजरायल ने गाजा पर धावा बोल दिया. इन सैन्‍य संघर्षों में एक बात कॉमन है- एरियल स्‍ट्राइक यानी हवाई हमला. 21वीं सदी का सैन्‍य टकराव 20वीं सदी के युद्ध से कई मायनों में अलग है. पहले आर्मी की भूमिका अहम होती थी और अब एयरफोर्स ड्राइविंग सीट पर है. जिस देश की वायुसेना जितनी ताकतवर है, उसका ग्‍लोबल लेवल पर उतना ही दबदबा है. अब तो ड्रोन वॉर भी होने लगा है. ऐसे में हर देश अपनी क्षमता के अनुसार एयर डिफेंस सिस्‍टम डेवलप कर रहा है. इसके साथ ही एक और डेवलपमेंट हो रहा है. दुनिया के तमाम देश अब ऐसे वेपन सिस्‍टम पर फोकस करने लगे हैं, जो रडार और एयर डिफेंस सिस्‍टम को चकमा देकर दुश्‍मन टारगेट को निशाना बना सके. अमेरिका से लेकर रूस और चीन तक इस होड़ में शामिल है. भारत भी पीछे नहीं है. इसमें हाइपरसोनिक मिसाइल्‍स खास हथियार के रूप में सामने आ रही हैं. हाइपरसोनिक मिसाइल की रफ्तार इतनी होती है कि कई बार मौजूदा रडार सिस्‍टम उसे इंटरसेप्‍ट नहीं कर पाता है. भारत वैसे ही सिस्‍टम पर काम कर रहा है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ध्‍वनि हाइपरसोनिक ग्‍लाइड व्‍हीकल डेवलप करने में जुटा है. इसकी रेंज इतनी होगी कि दिल्‍ली में बैठकर कुछ ही मिनटों में कराची और इस्‍लामाबाद को धूल में मिलाया जा सकता है.
DRDO देश के हाइपरसोनिक वेपन प्रोग्राम में एक अहम उपलब्धि हासिल करने की तैयारी में है. DRDO वर्ष 2026 की पहली तिमाही में ध्वनि (Dhvani) हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल (HGV) का पहला उड़ान परीक्षण करने जा रहा है. यह ट्रायल भारत की सामरिक प्रतिरोधक क्षमता को नई ऊंचाई देने वाला माना जा रहा है और इसके साथ ही भारत अमेरिका, रूस और चीन जैसे देशों की कतार में खड़ा हो जाएगा, जो पहले से ही हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक में महारत रखते हैं. ध्वनि एक अत्याधुनिक बूस्ट-ग्लाइड सिस्टम पर आधारित है. इस प्रणाली में पहले एक रॉकेट बूस्टर व्‍हीकल को बहुत ऊंचाई तक ले जाता है. इसके बाद यह उससे अलग होकर वायुमंडल के भीतर बेहद तेज गति से फिसलते यानी ग्‍लाइड करते हुए आगे बढ़ता है. इसकी खासियत यह है कि यह मैक 6 (7400 किलोमीटर प्रति घंटा) या उससे अधिक यानी ध्वनि की गति से छह गुना से भी ज्यादा रफ्तार से उड़ान भर सकता है. इतनी तेज गति के साथ-साथ यह रास्ते में तीखे मोड़ लेने और दिशा बदलने में भी सक्षम है, जिससे दुश्मन की मिसाइल रक्षा प्रणालियों (Missile Defence Systems) के लिए इसे रोकना बेहद कठिन हो जाता है.
Dhvani Hypersonic Glide Vehicle: ध्‍वनि हाइपरसोनिक मिसाइल मौजूदा डिफेंस सिस्‍टम को चकमा देने में सक्षम होगी. (फाइल फोटो/Reuters)

क्‍यों खास है ध्‍वनि हाइपसोनिक प्रोग्राम?

DRDO के वैज्ञानिकों के अनुसार, ध्वनि में उन्नत थर्मल प्रोटेक्शन सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है. इसमें विशेष सिरेमिक और कंपोजिट सामग्री लगी है, जो अत्यधिक तापमान को सहन कर सकती है. हाइपरसोनिक गति पर वायुमंडल में प्रवेश करते समय वाहन पर हजारों डिग्री तक तापमान पैदा हो सकता है, ऐसे में यह सुरक्षा प्रणाली ध्वनि को सुरक्षित रखने में अहम भूमिका निभाती है. ‘इंडियन डिफेंस रिसर्च विंग’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह परियोजना DRDO की पिछली सफलताओं पर आधारित है. वर्ष 2020 में परीक्षण किए गए हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डेमॉन्स्ट्रेटर व्हीकल (HSTDV) ने स्क्रैमजेट इंजन और एयर कंट्रोल के साथ हाई-स्‍पीड की क्षमता को साबित किया था. उसी अनुभव और तकनीकी ज्ञान को आगे बढ़ाते हुए ध्वनि को विकसित किया गया है. वर्ष 2025 में रक्षा प्रदर्शनों के दौरान ध्वनि का पूर्ण आकार का मॉडल भी प्रदर्शित किया गया था, जिसमें इसका ब्लेंडेड विंग-बॉडी डिजाइन दिखाया गया. यह डिजाइन न केवल अधिक लिफ्ट देता है, बल्कि रडार से बचने की क्षमता भी बढ़ाता है.

सबसोनिक, सुपरसोनिक और हाइपरसोनिक मिसाइल
सबसोनिक मिसाइल (Subsonic Missile) सुपरसोनिक मिसाइल (Supersonic Missile) हाइपरसोनिक मिसाइल (Hypersonic Missile)
सबसोनिक मिसाइल की गति ध्वनि की गति (Mach 1) से कम होती है सुपरसोनिक मिसाइल की गति ध्वनि की गति से अधिक (Mach 1 से Mach 5) होती है हाइपरसोनिक मिसाइल की गति Mach 5 से अधिक होती है
इनकी सामान्य गति लगभग Mach 0.6 से 0.9 होती है सामान्य गति लगभग Mach 2 से Mach 3 तक होती है कुछ मिसाइलों की गति Mach 8-10 तक हो सकती है
ये मिसाइलें आमतौर पर कम ऊंचाई पर उड़ान भरती हैं ये मिसाइलें बहुत तेज़ी से लक्ष्य तक पहुंचती हैं, जिससे दुश्मन को रिएक्‍शन का समय कम मिलता है उड़ान के दौरान बार-बार दिशा बदल सकती हैं
इन्हें रडार से पकड़ना अपेक्षाकृत आसान होता है रडार से पकड़ना कठिन होता है मौजूदा एयर डिफेंस सिस्टम के लिए इन्हें रोकना बहुत मुश्किल है
ईंधन की खपत कम होने के कारण लंबी दूरी तक मार कर सकती हैं ऊंचाई बदलते हुए उड़ान भर सकती हैं अत्यधिक टेम्‍प्रेचर सहने के लिए विशेष तकनीक का उपयोग होता है
ये मिसाइलें मुख्य रूप से क्रूज मिसाइल होती हैं सटीकता (Accuracy) अधिक होती है ये दो प्रकार की होती हैं – हाइपरसोनिक ग्‍लाइड व्‍हीकल और हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल
परंपरागत और परमाणु हथियार दोनों ले जा सकती हैं पारंपरिक और परमाणु दोनों तरह के वॉरहेड ले जा सकती हैं भविष्य की युद्ध प्रणाली में इनका महत्व बहुत अधिक माना जा रहा है

ब्रह्मोस से भी तेज रफ्तार

जानकारी के अनुसार, DRDO की तैयारी अंतिम चरण में है. संगठन के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनिल कुमार के अनुसार, ज़मीन पर व्यापक ट्रायल और वैलिडेशन पूरे कर लिए गए हैं और अब उड़ान परीक्षण (Flight Trial) की दिशा में तेजी से काम हो रहा है. 2026 की पहली तिमाही का लक्ष्य इसलिए भी अहम है, क्योंकि इसी दौरान ध्वनि को मौजूदा मिसाइल बूस्टरों, खासकर अग्नि सीरीज के साथ जोड़ने की संभावना पर काम चल रहा है. इससे यह प्रणाली पारंपरिक और परमाणु दोनों तरह की भूमिकाओं में इस्तेमाल की जा सकेगी. ध्वनि की अनुमानित गति मैक 6 या उससे अधिक (7400 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे ज्‍याद) बताई जा रही है. इस तरह यह ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल से भी ज्‍यादा स्‍पीड वाली होगी. इसकी मारक दूरी के बारे में आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि शुरुआती संस्करणों की रेंज लगभग 1,500 किलोमीटर हो सकती है, जबकि भविष्य में विकसित संस्करण अंतरमहाद्वीपीय (इंटर-कॉन्टिनेंटल) दूरी तक पहुंचने में सक्षम हो सकते हैं. इसकी अनिश्चित और कम ऊंचाई पर बदलती उड़ान पथ के कारण मौजूदा रडार और इंटरसेप्टर सिस्टम के लिए इसे समय पर पहचानना और रोकना बेहद चुनौतीपूर्ण होगा.

दुश्‍मनों के लिए क्‍यों सिरदर्द?

रणनीतिक दृष्टि से ध्वनि भारत की सेकंड स्ट्राइक क्षमता को मजबूत करेगा. इसका मतलब यह है कि यदि किसी स्थिति में भारत पर हमला होता है, तो भी देश के पास जवाबी कार्रवाई के प्रभावी और विश्वसनीय साधन उपलब्ध रहेंगे. क्षेत्रीय सुरक्षा हालात को देखते हुए यह क्षमता खास तौर पर महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि पड़ोसी देशों में भी हाइपरसोनिक तकनीक पर तेजी से काम हो रहा है. ‘प्रोजेक्ट ध्वनि’ के तहत अलग-अलग जरूरतों के अनुसार कई तरह के डिजाइन विकसित किए जा रहे हैं. इनमें कोनिकल, विंग्ड और ब्लेंडेड-बॉडी कॉन्फिगरेशन शामिल हैं. इन्हें समुद्र में जहाजों पर हमले, लंबी दूरी के सटीक प्रहार और रणनीतिक प्रतिरोध जैसे विभिन्न मिशनों के लिए तैयार किया जा रहा है. DRDO का लक्ष्य है कि सफल परीक्षणों के बाद इस प्रणाली को 2029-2030 के आसपास सेना में शामिल किया जाए. आधुनिक युद्ध की बदलती प्रकृति के बीच हाइपरसोनिक हथियारों की अहमियत लगातार बढ़ रही है. ऐसे में ध्वनि परियोजना भारत की स्वदेशी रक्षा तकनीक के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है. यदि 2026 की शुरुआत में होने वाला परीक्षण सफल रहता है, तो यह भारत के लिए उच्च गति, सटीक और आधुनिक हथियार प्रणालियों के एक नए युग की शुरुआत मानी जाएगी, जो राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को भी आगे बढ़ाएगी.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleनेहा राठौर कथित राष्ट्रविरोधी सोशल मीडिया टिप्पणियों के मामले में पुलिस जांच का सामना कर रही हैं। | नेहा राठौर ने विवादित सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में पुलिस स्टेशन में बयान दर्ज कराया।
Next Article Aaj Ka Mausam: घने कोहरे के आगोश में UP, दिल्ली में येलो अलर्ट, पहाडो़ं पर होगी बर्फबारी, बढ़ेगी गलन | Aaj Ka Mausam: 4 January 2026 Sunday, Dense fog alert in 11 districts of Uttar Pradesh, Yellow Alert in Delhi, rain expected in 3 states, Know IMD Forecast, Weather updates in hindi
HawkNews
  • Website

Related Posts

Reel बनाते-बनाते फिल्म तक पहुँची ये नन्ही कलाकार । Priyanshi Jatwa | Rajasthan

July 2, 2026

Breaking LIVE: मुंबई में बारिश का तांडव जारी, रायगढ़, पालघर- ठाणे में Red Alert | Breaking LIVE 02 July 2026: Mumbai Rains, Weather, Ketan Agrawal Case, Ram Mandir Donation Scam, Iran US War Latest news Hindi

July 2, 2026

Monsoon Weather LIVE: दिल्ली में झमाझम तो मुंबई में मानसून का कहर, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट; बंगाल भी सराबोर

July 2, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,991)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

Reel बनाते-बनाते फिल्म तक पहुँची ये नन्ही कलाकार । Priyanshi Jatwa | Rajasthan

July 2, 2026

Breaking LIVE: मुंबई में बारिश का तांडव जारी, रायगढ़, पालघर- ठाणे में Red Alert | Breaking LIVE 02 July 2026: Mumbai Rains, Weather, Ketan Agrawal Case, Ram Mandir Donation Scam, Iran US War Latest news Hindi

July 2, 2026

Monsoon Weather LIVE: दिल्ली में झमाझम तो मुंबई में मानसून का कहर, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट; बंगाल भी सराबोर

July 2, 2026

Petrol Diesel Price: क्या 2 जुलाई को घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? देखें दिल्ली समेत अपने शहर का ताजा फ्यूल रेट | Petrol Diesel Price 2 July Check Latest Fuel Rates in Delhi, Mumbai Other Cities

July 2, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

Reel बनाते-बनाते फिल्म तक पहुँची ये नन्ही कलाकार । Priyanshi Jatwa | Rajasthan

July 2, 2026

Breaking LIVE: मुंबई में बारिश का तांडव जारी, रायगढ़, पालघर- ठाणे में Red Alert | Breaking LIVE 02 July 2026: Mumbai Rains, Weather, Ketan Agrawal Case, Ram Mandir Donation Scam, Iran US War Latest news Hindi

July 2, 2026

Monsoon Weather LIVE: दिल्ली में झमाझम तो मुंबई में मानसून का कहर, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट; बंगाल भी सराबोर

July 2, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.