Last Updated:
Madhu Kamini Plant Grow Tips: डॉ कमलेश बताते हैं कि बारिश के मौसम में आप अपने घर के गार्डन में मधुकामिनी पौधा लगा सकते हैं. ये पौधा घर के गार्डन में चार चांद लगा देता है. साथ ही घर के द्वार की शोभा बढ़ा देता है. साथ ही इसमें जो फूल होते हैं उसकी खुशबू भी लोगों को आकर्षित करती है. क्योंकि इसके फूल की खुशबू सेंट की तरह महकती है.
अगर आप भी गार्डेनिंग का शौक़ रखते हैं तो आज हम आपको एक ऐसे पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे घर में लगाकर आसानी से तैयार किया जा सकता है. ये पौधा दिखने तो खूबसूरत होता ही है. साथ ही इसके फूलों की खुशबू सेंट जैसी होती है, जो सबको आकर्षित करती है. दरअसल, बारिश के मौसम में मधु कामिनी का पौधा तैयार कर सकते हैं. इसे शो प्लांट भी कहा जाता है. इसे किसी भी शेप में आप तैयार कर सकते हैं. ये पौधा किसी भी घर के गार्डन में चार चांद लगा देता है.
मप्र छतरपुर के नौगांव कृषि विज्ञान केन्द्र में पदस्थ उद्यानिकी वैज्ञानिक डॉ कमलेश अहिरवार बताते हैं कि आपने बडे-बडे होटलों के गार्डन में छतरीनुमा पेड़ देखे होंगे. दरअसल, बड़े-बड़े होटलों में गार्डन तैयार करने के लिए मधुकामिनी पेड़ लगाए जाते हैं. इस पौधे की खासियत यह है कि आप इसे किसी भी शेप में पेड़ बना सकते हैं.
गार्डन को बनाता बेहद सुंदर
डॉ कमलेश बताते हैं कि बारिश के मौसम में आप अपने घर के गार्डन में मधुकामिनी पौधा लगा सकते हैं. ये पौधा घर के गार्डन में चार चांद लगा देता है. साथ ही घर के द्वार की शोभा बढ़ा देता है. इस पौधे को सिर्फ घर के गार्डन ही नहीं शहरों के पार्क, होटल और अस्पतालों के गार्डन में भी लगाया जाता है. ये पौधा जब बड़ा होता है तो किसी भी जगह को खूबसूरत बना देता है. इस पेड़ को शो प्लांट भी कहते हैं. इसे किसी भी जगह को सुंदर बनाने के लिए ही लगाया जाता है.
फूल की खुशबू से महकेगा घर
डॉ कमलेश बताते हैं कि मधुकामिनी का पेड़ तो देखने में आकर्षक लगता ही है. इसके साथ ही इसमें जो फूल होते हैं उसकी खुशबू भी लोगों को आकर्षित करती है. इसके फूल की खुशबू सेंट की तरह महकती है.
ऐसे करें तैयार
डॉ कमलेश बताते हैं कि इस पेड़ को लगाने के लिए सबसे पहले गढ्ढे खोद लेना है. इस गढ्ढे को 2 फीट गहरा और 2 फीट चौड़ा खोद लेना है. इस गढ्ढे में आधी खाद(गोबर) और आधी मिट्टी भर देनी है. पानी देने के बाद जब गढ्ढा आधा खाली हो जाए तो फिर मधुकामिनी का पौधा लगा देना है.
नौगांव कृषि विज्ञान केंद्र से खरीद सकते
डॉ कमलेश बताते हैं कि इस पौधे को बारिश में लगाना सबसे सही माना जाता है. अगर आप सही देखभाल करते हैं तो मधुकामिनी का पौधा आसानी से तैयार किया जा सकता है. इस पौधे को अपने आसपास नर्सरी या हमारे नौगांव कृषि विज्ञान केन्द्र से ले जा सकते हैं. इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं.

