Last Updated:
PM Modi News: ग्रेटर नोएडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरनेशनल ट्रेड शो में जीएसटी सुधार और टैक्स कटौती के संकेत दिए, 2025 में बड़े आर्थिक सुधार की घोषणा की. कांग्रेस पर भी निशाना साधा.
‘आर्थिक मोर्चे पर बड़ी घोषणाएं संभव’, जीएसटी पर प्रधानमंत्री मोदी का ऐलानप्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘देश जीएसटी बचत उत्सव मना रहा है, लेकिन हम यहीं रुकने वाले नहीं हैं. 2017 में हमने जीएसटी लाकर देश की आर्थिक मजबूती का काम किया और 2025 में हम जीएसटी सुधार लेकर आए और फिर से आर्थिक मजबूती होंगे. जैसे-जैसे देश आर्थिक रूप से मजबूती होगा, वैसे-वैसे टैक्स का बोझ कम होता जाएगा.’ उन्होंने कहा कि देशवासियों के आशीर्वाद से जीएसटी रिफॉर्म का सिलसिला निरंतर चलता रहेगा.
जीएसटी रिफॉर्म से कितने पैसे बचेंगे?
‘भारत के पास रिफॉर्म की स्ट्रॉन्ग बिल पावर’
पीएम मोदी ने कहा, ‘आज भारत के पास रिफॉर्म की स्ट्रॉन्ग बिल पावर है. हमारे पास डेमोक्रेटिक और पॉलिटिकल स्टेबिलिटी है. पॉलिसी प्रिटेक्टिविलिटी भी है. सबसे बड़ी बात यह है कि भारत के पास बहुत बड़ी युवा और स्किल्ड वर्कफोर्स है. ये सारी बातें दुनिया के किसी देश में नहीं हैं। भारत में हर चीज मौजूद है.’ उन्होंने कहा, ‘दुनिया का कोई भी इन्वेस्टर और कंपनी अगर अपनी ग्रोथ को नए पंख लगाना चाहता है तो भारत में निवेश सबसे किफायती डील है. सभी के लिए भारत में निवेश करना, यूपी में निवेश करना विन-विन सिचुएशन है.’ पीएम मोदी ने यह भी कहा कि हम सभी के प्रयास से ‘विकसित भारत’ और ‘विकसित यूपी’ बनाएंगे.
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho…और पढ़ें
Shankar Pandit has more than 10 years of experience in journalism. Before News18 (Network18 Group), he had worked with Hindustan times (Live Hindustan), NDTV, India News Aand Scoop Whoop. Currently he handle ho… और पढ़ें

