Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Saturday, June 20
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » क्यों अकल्पनीय होगी भारत की प्रतिक्रिया, पाकिस्तान पर 3 तरह से एक्शन के संकेत, कर ली मिट्टी में मिलाने की तैयारी – why india reaction will unimaginable signs of action on pakistan in 3 ways after pahalgam terror attack
Hindi News

क्यों अकल्पनीय होगी भारत की प्रतिक्रिया, पाकिस्तान पर 3 तरह से एक्शन के संकेत, कर ली मिट्टी में मिलाने की तैयारी – why india reaction will unimaginable signs of action on pakistan in 3 ways after pahalgam terror attack

HawkNewsBy HawkNewsMay 5, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
नई दिल्ली: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों की 13वीं हो चुकी है। हिंदू धर्म में इस दिन की बहुत ही ज्यादा अहमियत है। पहलगाम में मारे गए 26 बेगुनाहों में 25 हिंदू थे। भारतीय सशस्त्र सेनाओं और सरकार की ओर से जो संकेत मिल रहे हैं, उससे लगता है कि पहलगाम के गुनहगारों और उनके आकाओं को मिट्टी में मिलाने का ब्लू प्रिंट तैयार है और किसी भी वक्त इसके नतीजे देखने को मिल सकते हैं। तीनों सेनाओं के प्रमुख बारी-बारी से अपनी ऑपरेशनल तैयारियों और सीमा पर सुरक्षा की स्थिति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दे रहे हैं। जहां तक कूटनीतिक स्तर की बात है तो भारत ने पूरे विश्व को समझा दिया है कि जान उसके नागरिकों की गई है तो उसे अंजाम देने वालों को कब और किस तरह से सजा मिलेगी, यह भी वही तय करेगा। मतलब साफ है कि हमारी सशस्त्र सेना हर स्थिति का मुकाबला करने के लिए कमर कस चुकी है।

पाकिस्तान पर 3 तरह से एक्शन के संकेत

मोदी सरकार के कार्यकाल में पिछली दो बार भारत ने दो अलग-अलग तरह से पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की है। पहली बार उरी हमले के बदले में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की गई। इसमें भारतीय सेना ने कमांडो एक्शन किए। यानी PoK के कुछ किलोमीटर तक घुसकर थल सैनिकों ने आंतकी ट्रेनिंग कैंपों और टेरर लॉन्च पैड तबाह किए। फिर पुलवामा हमले का जवाब भारतीय वायुसेना ने 80 किलोमीटर से भी ज्यादा पाकिस्तान के अंदर घुसकर आतंकियों के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक करके दिया और उन्हें तबाह करके लौटे। लेकिन, इस बार की तैयारियों से लगता है कि थल सेना (Indian Army), वायु सेना (Indian Air Force) और नौ सेना (Indian Navy) तीनों अपनी ओर से अलग-अलग या एक साथ धावा बोलने को तैयार हैं।

सशस्त्र सेनाओं के प्रमुखों की बैठकें

रविवार को एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि उनकी यह मुलाकात वायु सेना की तैयारियों और पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा के हालात को लेकर हुई। उनसे पहले शनिवार को नौ सेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी भी पीएम मोदी को फोर्स की तैयारियों से रूबरू करवाए आए थे। थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी की भी पीएम मोदी के साथ इसी तरह की मुलाकात होने की संभावना है। इन मुलाकातों के साथ ही सशस्त्र सेना के अंदर भी शीर्ष-स्तर पर इसी तरह की बैठकें चल रही हैं और संभवत: इनके बीच आपसी तालमेल को लेकर बात हो रही है।

जवाबी कार्रवाई का क्या होगा तरीका

जहां तक एयर फोर्स की बात है तो पश्चिमी सीमा पर इसके लड़ाकू विमान लंबी-दूरी की फाइटर सॉर्टीज ले रहे हैं और इसने अपने पूरे एयर डिफेंस नेटवर्क को हाई अलर्ट पर रख दिया है। दरअसल भारत, पाकिस्तान के खिलाफ सीमित दायरे में आतंकियों और उनके आकाओं को बहुत ही सख्त सजा देने का सैन्य विकल्प खुला रख रहा है। 29 अप्रैल की उच्च स्तरीय बैठक में ही प्रधानमंत्री तीनों सेनाओं को इसकी खुली छूट दे चुके हैं और जवाबी कार्रवाई का ‘तरीका, टारगेट और टाइमिंग’तय करने की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर छोड़ चुके हैं। पाकिस्तानी फौज को भी मालूम है कि भारत कभी भी कार्रवाई शुरू कर सकता है, इसलिए वह इसकी तैयारियों का आकलन करने के लिए नियंत्रण रेखा (LoC) बार-बार बेवजह फायरिंग करके उकसावे वाला काम कर रहा है। भारतीय सेना भी सीज फायर के उल्लंघन की उसकी इन गुस्ताखियों पर मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई कर रहा है। वहीं इंडियन एयर फोर्स भी अपने स्तर पर लगातार कॉम्बैट एयर पेट्रोल (CAPs) को अंजाम दे रहा है। जबकि, पश्चिमी क्षेत्र के इसके एयरबेस पहले से ही हर स्थिति का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं।

दुश्मन के लिए ‘तबाही’ है राफेल

एयर फोर्स की तैयारियों का एक महत्वपूर्ण मानक एयर बेस पर ऑपरेशनल प्लेटफॉर्म की संख्या पर निर्भर करता है, जिसे ऑपरेशनल रेडिनेस प्लेटफॉर्म (ORPs) कहते हैं। एक ORP में आमतौर पर 2 या 3 फाइटर प्लेन होते हैं। हथियारों से लैस इन विमानों को रनवे के पास रखा जाता है, जो 24 घंटे तैयार रहते हैं। अलार्म बजते ही ये तत्काल टेक-ऑफ करते हैं। जब भारतीय वायुसेना (IAF) ने 2019 के फरवरी में पाकिस्तान के बालाकोट तक जाकर जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के आतंकी ठिकाने को तबाह किया था, तब इसके पास राफेल के मौजूदा फाइटर जेट नहीं थे। यह बहुत ही शक्तिशाली लड़ाकू विमान हैं। इसमें लंबी दूरी तक मार करने वाली मिसाइलें लगी हैं। जैसे कि ‘Scalp’ मिसाइल। यह मिसाइल 300 किलोमीटर से भी ज्यादा दूर तक जमीन पर हमला कर सकती है। इसके अलावा, इसमें Meteor मिसाइल भी है। यह हवा में 120 से 150 किलोमीटर तक दुश्मन के विमानों को मार गिरा सकती है। इसलिए राफेल दुश्मन के लिए ‘तबाही’ है।

समंदर से भी भी मच सकती है तबाही

इससे पहले भारतीय नौसेना ने शनिवार को X पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें एक युद्धपोत, एक पनडुब्बी और एक हेलीकॉप्टर दिख रहे हैं। नौसेना ने इसे ‘नौसेना शक्ति का त्रिशूल’ बताया। इस तस्वीर में INS कोलकाता नाम का विध्वंसक जहाज, ध्रुव एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) और स्कॉर्पीन श्रेणी की पनडुब्बी है। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के साथ पैदा हुए तनाव के बीच, नौसेना की यह तस्वीर काफी कुछ कह रही है। पिछले हफ्ते ही भारतीय नौसेना ने अरब सागर में एक भारतीय युद्धपोत से कई एंटी-शिप फायरिंग वाले विजुअल जारी किए थे।

‘आपकी इच्छा, जरूरी पूरी होगी’

भारतीय सशस्त्र सेना की इन तैयारियों के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का यह बयान कि ‘आप सब पीएम नरेंद्र मोदी की काम करने की शैली और दृढ़ता को जानते हैं। आपकी जो भी इच्छा है, वह जरूर पूरी होगी।’ वहीं, इस मुद्दे पर ज्ञान देने वाले खासकर यूरोपीय देशों को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यह कहकर कि ‘हम दुनिया को देखते हैं। हम साथी ढूंढते हैं। उपदेशक नहीं…जो (यूरोप) घर पर कुछ और बाहर कुछ और करते हैं, उनसे दूर रहना चाहिए। हमें ऐसे लोगों की तलाश है जो सच में साथ दें।’

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleचीन को पाकिस्तान प्रेम पड़ा महंगा, दो ट्रक आग के हवाले, चार मजदूर अगवा, जानिए किसने दिया अंजाम? | World News In Hindi Pakistan love for China proved costly two trucks caught fire four workers kidnap
Next Article Fake University Guidelines How to Check if University is UGC AICTE Approved | कहीं यूनिवर्सिटी फर्जी तो नहीं? चेक करने के लिए जानें टिप्स
HawkNews
  • Website

Related Posts

NEET UG 2026: ‘अबू धाबी सेंटर खुद छात्र ने चुना’, नागपुर के छात्र के परीक्षा केंद्र विवाद पर NTA का दावा | neet ug 2026 nta claims nagpur student themselves chose abu dhabi exam center controversy

June 20, 2026

NEET UG 2026 LIVE: नीट यूजी के लिए 1:30 बजे बंद हो जाएंगे गेट, देरी पर नो एंट्री, जानें हर जरूरी अपडेट

June 20, 2026

PM-KISAN: किसानों के खाते में आने लगे ₹2,000! लेकिन इन 5 बड़ी गलतियों के कारण कट जाएगा नाम, चेक करें स्टेटस | PM Kisan 23rd installment status check online registration mistakes list

June 20, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (10,714)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

NEET UG 2026: ‘अबू धाबी सेंटर खुद छात्र ने चुना’, नागपुर के छात्र के परीक्षा केंद्र विवाद पर NTA का दावा | neet ug 2026 nta claims nagpur student themselves chose abu dhabi exam center controversy

June 20, 2026

NEET UG 2026 LIVE: नीट यूजी के लिए 1:30 बजे बंद हो जाएंगे गेट, देरी पर नो एंट्री, जानें हर जरूरी अपडेट

June 20, 2026

PM-KISAN: किसानों के खाते में आने लगे ₹2,000! लेकिन इन 5 बड़ी गलतियों के कारण कट जाएगा नाम, चेक करें स्टेटस | PM Kisan 23rd installment status check online registration mistakes list

June 20, 2026

ITR Filing : दिल्‍ली-एनसीआर में करते हैं जॉब और किराये पर रहता है परिवार, हजारों रुपये टैक्‍स बचाने का मिलेगा मौका

June 20, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

NEET UG 2026: ‘अबू धाबी सेंटर खुद छात्र ने चुना’, नागपुर के छात्र के परीक्षा केंद्र विवाद पर NTA का दावा | neet ug 2026 nta claims nagpur student themselves chose abu dhabi exam center controversy

June 20, 2026

NEET UG 2026 LIVE: नीट यूजी के लिए 1:30 बजे बंद हो जाएंगे गेट, देरी पर नो एंट्री, जानें हर जरूरी अपडेट

June 20, 2026

PM-KISAN: किसानों के खाते में आने लगे ₹2,000! लेकिन इन 5 बड़ी गलतियों के कारण कट जाएगा नाम, चेक करें स्टेटस | PM Kisan 23rd installment status check online registration mistakes list

June 20, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.