International
oi-Rahul Goyal
US And Iran Tension: ईरान और अमेरिका के बीच लगातार तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ईरान को धमकी दी है। दरअसल, ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान न्यूक्लियर डील पर सहमति नहीं बनाती है तो बमबारी की जाएगी। साथ ही, उसे (ईरान) कड़े आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूक्लियर डील पर समझौते पर अमेरिका और ईरानी के बीच बातचीत जारी है। इस बाबत ट्रंप ने NBC न्यूज़ को फोन पर दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर ईरान न्यूक्लियर डील पर समझौता नहीं करता है तो बमबारी होगी। इतना ही नहीं, ट्रंप ने कहा कि उनपर फिर सेकेंडरी टैरिफ लगा दूंगा, जैसा मैंने चार साल पहले किया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका न्यूक्लियर डील पर समझौते पर ईरान से बातचीत की कोशिश कर रहा है और ईरान को एक पत्र भी लिखा था। ट्रंप के पत्र का जवाब देते हुए ईरान ने कहा था कि वह सीधी बातचीत के लिए तैयार नहीं है। ईरान ने आगे कहा कि जब तक अमेरिका अपने पूर्व कदमों को पलटता नहीं है, तब तक कोई संवाद संभव नहीं है।
ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान की टिप्पणी से ऐसे संकेत मिल रहे है कि दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकत है। खबर के मुताबिक, ईरान के राष्ट्रपति ने प्रत्यक्ष वार्ता की संभावना को खारिज कर दिया है। लेकिन, अप्रत्यक्ष वार्ता का रास्ता अभी भी खुला हुआ है।
ईरान पर लगा दिए थे कड़े प्रतिबंध
अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2018 में अमेरिका ने ‘जॉइंट कॉम्प्रिहेन्सिव एक्शन प्लान’ से ईरान को बाहर निकालने के बाद कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे। इन प्रतिबंधों के बाद दोनों देशों के बीच स्थिति और बिगड़ गई थी। हाल ही में ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को बढ़ाने की घोषणा की, जिससे अमेरिका की चिंता और बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें: India-US Tarrif: ट्रंप ने पीएम मोदी की प्रशंसा,बताया करीबी दोस्त और स्मार्ट मैन, जानें टैरिफ पर क्या कहा?
-

Surya Grahan 2025: सूर्य को लगा ग्रहण, शनि ने भी बदली चाल, ये 4 राशियां होंगी मालामाल
-

मेरठ हत्याकांड: कौन हैं वकील रेखा जैन, जो लड़ेंगी मुस्कान-साहिल का केस, दोनों ने कहा- मां-बाप नहीं कर रहे मदद
-

Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 28 Mar: आज के मैच का टॉस कौन जीता- चेन्नई vs आरसीबी
-

MI vs GT Dream11, 29 March: आज के मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम XI टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का बड़ा मौका?
-

Aaj Ka Match Kon Jeeta 28 Mar: आज का मैच कौन जीता- चेन्नई vs आरसीबी
-

Kal Ka Match Kon Jeeta 27 Mar: कल का मैच कौन जीता- हैदराबाद vs लखनऊ
-

Sachin Pilot: इस महिला सरपंच के क्रश हैं तलाकशुदा सचिन पायलट, नैना झोरड़ ने इंटरव्यू में खोले दिल के सारे राज
-

CSK vs RCB Match Prediction: कौन जीतेगा IPL का सबसे बड़ा मुकाबला? जानें हाई-वोल्टेज मैच में किसका पलड़ा भारी
-

IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है? CSK vs RCB
-

CSK vs RCB Dream11: आज IPL के सबसे बड़े मैच की ये है धांसू ड्रीम XI टीम, करोड़ों की कमाई का बड़ा मौका?
-

अंबानी-अडानी की पत्नी नहीं, ये हैं भारत की सबसे अमीर महिला, दुनिया में भी 5वें नंबर पर, कितनी है कुल संपत्ति
-

युजवेंद्र चहल के लिए लड़ने को तैयार थे रोहित शर्मा! लेकिन पत्नी रितिका ने Dhanashree को लेकर ये क्या कर दिया?

