Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Sunday, July 5
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » कैश-ज्वैलरी-जमीन: SIR इनपुट पर सुबह-सुबह 10 अफसरों के घर कर्नाटक लोकायुक्त का हल्लाबोल, खुला करोड़ों का कच्चा चिट्ठा
Hindi News

कैश-ज्वैलरी-जमीन: SIR इनपुट पर सुबह-सुबह 10 अफसरों के घर कर्नाटक लोकायुक्त का हल्लाबोल, खुला करोड़ों का कच्चा चिट्ठा

HawkNewsBy HawkNewsNovember 25, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Last Updated:November 25, 2025, 16:01 IST

Karnataka Lokayukta Raids : कर्नाटक में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई सरकारी अफसरों के ठिकानों पर एक साथ छापे मारे. मैसूरु के रेवेन्यू इंस्पेक्टर रामास्वामी C के घर से कथित तौर पर करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज, नकदी और सोना मिला. धारवाड़, मांड्या, बेंगलुरु, हावेरी और दावणगेरे में भी विभिन्न विभागों के अफसरों पर आय से अधिक संपत्ति की जांच तेज हुई.

ख़बरें फटाफट

कैश-ज्वैलरी-जमीन: SIR इनपुट 10 अफसरों के घर कर्नाटक लोकायुक्त का हल्लाबोलकर्नाटक लोकायुक्‍त ने रेड मारी.

नई दिल्‍ली. सुबह की धुंध अभी उतरी भी नहीं थी और दरवाजे पर दस्तक ने जैसे पूरी खामोशी तोड़ दी. गली में खड़े सरकारी वाहनों की कतार मानो किसी अनकही कहानी का पहला पन्ना खुलने वाली हो. कर्नाटक में लोकायुक्त ने मंगलवार तड़के 10 सरकारी अफसरों के घरों पर एक साथ धावा बोला. कार्रवाई में कैश, ज्वैलरी, जमीन के दस्तावेज और करोड़ों की बेहिसाब संपत्ति सामने आई. मैसूरु के रेवेन्यू इंस्पेक्टर रामास्वामी C से लेकर बेंगलुरु RTO, मांड्या नगरपालिका, धारवाड़ विश्वविद्यालय और दावणगेरे–मडिकेरी तक, कई विभागों के अफसरों का कच्चा चिट्ठा खुल गया. SIR इनपुट पर यह सबसे बड़ी छापेमारी बताई जा रही है.

ताबड़तोड़ छापेमारी
कर्नाटक में मंगलवार का दिन सरकारी तंत्र के लिए बड़ा झटका लेकर आया. लोकायुक्त की टीमों ने एक साथ पूरे राज्य में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए कई विभागों के उन कर्मचारियों को निशाने पर लिया, जिन पर आय से अधिक संपत्ति रखने के गंभीर आरोप लंबे समय से लगते रहे थे. यह कार्रवाई उन शिकायतों के बाद तेज की गई, जो जिलों से चुनाव आयोग के SIR प्रक्रिया के दौरान सामने आई थीं.

राजस्व निरीक्षक की बैंड बजा दी
सबसे चर्चित मामला मैसूरु के हूटगल्लि नगरपालिका के राजस्व निरीक्षक रामास्वामी C से जुड़ा रहा. लोकायुक्त टीमों ने उनके आवास पर तलाशी के दौरान कथित तौर पर कई करोड़ रुपये की संपत्ति के दस्तावेज, नकदी और सोना बरामद किया. लोकायुक्‍त की टीम को शुरुआती जांच के बाद शक है कि उनकी घोषित आय और बरामद संपत्तियों के बीच बड़ा अंतर है.

SIR के तहत लिया गया एक्‍शन
SIR प्रक्रिया के तहत जो शिकायतें पिछले कुछ महीनों से सामने आ रही थीं, उसी क्रम में इस बार जिन अफसरों के यहां छापेमारी की गई उनमें मांड्या नगर पालिका के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी पुट्टास्वामी C, बीदर स्थित अपर कृष्णा प्रोजेक्ट के मुख्य इंजीनियर प्रेम सिंह, धारवाड़ कर्नाटक विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के सहायक प्रोफेसर सुबाश चंद्र, हुयलगोल के वरिष्ठ पशु चिकित्सा परीक्षक सतीश, हावेरी (दावणगेरे) प्रोजेक्ट निदेशक कार्यालय के कार्यपालक अभियंता शेखप्पा, बेंगलुरु इलेक्ट्रॉनिक सिटी RTO के कार्यालय अधीक्षक कुमारस्वामी P, शिवमोग्गा APMC से जुड़े FDA लक्ष्मीपथी C N, दावणगेरे के सहायक निदेशक प्रभु J, और मडिकेरी PWD के सहायक कार्यपालक अभियंता गिरीश D M शामिल हैं.

कर्नाटक विश्वविद्यालय के प्रोफेसर को भी नहीं बख्‍शा
इन अफसरों पर आरोप है कि कई सालों से उन्होंने पद का दुरुपयोग करते हुए जमीन-जायदाद, कीमती दस्तावेज और अन्य संसाधनों के माध्यम से बेहिसाब दौलत इकट्ठा की. लोकायुक्त की शुरुआती जांच के मुताबिक अब इन संपत्तियों के स्रोतों की गहन पड़ताल की जाएगी. एक अलग कार्रवाई में लोकायुक्त टीमों ने कर्नाटक विश्वविद्यालय, धारवाड़ के प्रोफेसर सुबासचंद्र नटिकार के घर, ऑफिस और कोप्पल जिले के तालिकोटे स्थित उनके निजी आवास पर भी तलाशी ली. यह छापेमारी लोकायुक्त SP सिद्धलिंगप्पा के नेतृत्व में हुई. आरोप है कि प्रोफेसर ने अपने पद का फायदा उठाकर अनुचित तरीकों से संपत्तियां जमा कीं. लोकायुक्त की यह सक्रियता नई नहीं है. इससे पहले जुलाई में भी हासन, चिक्कबल्लापुर, चित्रदुर्ग और बेंगलुरु में पांच सरकारी कर्मचारियों पर एक साथ छापे पड़े थे.

Sandeep Gupta

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें

पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्‍त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्‍कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
First Published :

November 25, 2025, 15:51 IST

homenation

कैश-ज्वैलरी-जमीन: SIR इनपुट 10 अफसरों के घर कर्नाटक लोकायुक्त का हल्लाबोल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleBlind Women’s T20 World Cup: भारत की बेटियों ने रचा इतिहास
Next Article ‘बंगाल को छूने की कोशिश की, तो पूरा देश हिला देंगे’, SIR के खिलाफ सड़कों पर उतरी CM ममता ने लगाए गंभीर आरोप | West Bangal SIR Row: CM Mamata Banerjee protested, made serious allegations against BJP and issued threats.
HawkNews
  • Website

Related Posts

भावनगर में बारिश का कहर, बिलडी गांव बना टापू, घरों में घुसा पानी, पूरी तरह से टूटा संपर्क

July 5, 2026

Ali Khamenei funeral: अली खामेनेई की आखिरी विदाई में रो पड़े तीनों बेटे, लेकिन जनाजे से क्यों गायब रहे मोजतबा? | ali khamenei funeral three sons present why mojtaba khamenei absent tehran video

July 5, 2026

बारिश कम हुई, तो क्या होगा? El Niño से भारत को कितना खतरा, आसान भाषा में समझिए

July 5, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,069)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

भावनगर में बारिश का कहर, बिलडी गांव बना टापू, घरों में घुसा पानी, पूरी तरह से टूटा संपर्क

July 5, 2026

Ali Khamenei funeral: अली खामेनेई की आखिरी विदाई में रो पड़े तीनों बेटे, लेकिन जनाजे से क्यों गायब रहे मोजतबा? | ali khamenei funeral three sons present why mojtaba khamenei absent tehran video

July 5, 2026

बारिश कम हुई, तो क्या होगा? El Niño से भारत को कितना खतरा, आसान भाषा में समझिए

July 5, 2026

‘जंतर-मंतर को कब तक करेंगे इग्नोर?’ कॉकरोच जनता पार्टी प्रमुख अभिजीत‍ ने पीएम मोदी को लिखा ओपन लेटर | Cockroach Janata Party Chief Abhijeet Dipke Writes Open Letter to PM Modi on Jantar Mantar protest

July 5, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

भावनगर में बारिश का कहर, बिलडी गांव बना टापू, घरों में घुसा पानी, पूरी तरह से टूटा संपर्क

July 5, 2026

Ali Khamenei funeral: अली खामेनेई की आखिरी विदाई में रो पड़े तीनों बेटे, लेकिन जनाजे से क्यों गायब रहे मोजतबा? | ali khamenei funeral three sons present why mojtaba khamenei absent tehran video

July 5, 2026

बारिश कम हुई, तो क्या होगा? El Niño से भारत को कितना खतरा, आसान भाषा में समझिए

July 5, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.