संतरों के ट्रक में शराब लाने मिली थी सूचना
उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब की खेप संतरों के ट्रक में छिपाकर ले जाई जा रही है। इस सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने सुअरा नदी के पास से ट्रक का पीछा करना शुरू किया। भभुआ कोर्ट के पास ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में संतरों के नीचे छिपाकर रखी गई शराब की बोतलें बरामद हुईं। कुल 3589 लीटर शराब बरामद की गई।
राजस्थान का रहने वाला है ट्रक ड्राइवर
गिरफ्तार ड्राइवर का नाम शंकर लाल है। वह राजस्थान के पीपलू थाना क्षेत्र के डेढ़िया गांव का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह शराब दिल्ली से बंगाल ले जा रहा था। उत्पाद अधीक्षक संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच जारी है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बता दें, बिहार में शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद शराब तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर शराब की तस्करी कर रहे हैं।
दिल्ली से बंगाल जा रहा था ट्रक ड्राइवर: उत्पाद अधीक्षक
उत्पाद अधीक्षक संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि पूछताछ में ट्रक ड्राइवर ने बताया कि वो दिल्ली से माल लेकर बंगाल के लिए जा रहा था। उन्होंने कहा कि अभी इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। ट्रक को जब्त कर लिया है और ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

