Last Updated:
इडुक्की में मानसूनी आफत ने ऐसा भयानक कहर बरपाया है कि चंद मिनटों में कई घर उजड़ गए. वट्टावड़ा के कोट्टाकंबूर में खेतों में काम कर रहे मजदूर जब मूसलाधार बारिश से बचने के लिए पास के शेड में पहुंचे, तभी पीछे से पूरा पहाड़ भरभराकर गिर पड़ा. कड़ावरी मार्ग पर लहसुन साफ कर रहे बालकृष्णन और चिन्नू मलबे के नीचे जिंदा दफन हो गए, जबकि बालकृष्णन की पत्नी समेत एक अन्य घायल को गंभीर हालत में अदिमाली तालुक अस्पताल पहुंचाया गया.
इडुक्की में मूसलाधार बारिश के बाद लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है.
केरल के पहाड़ी जिले इडुक्की में कुदरत का ऐसा कहर टूटा है जिसने पलक झपकते ही खुशियां मातम में बदल दीं. रविवार शाम वट्टावड़ा के कोट्टाकंबूर इलाके में मूसलाधार बारिश के बाद भीषण लैंडस्लाइड हो गया. कड़ावरी मार्ग पर स्थित एक घर के पास अचानक पहाड़ का बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जान गंवाने वालों की पहचान स्थानीय निवासी बालकृष्णन और चिन्नू के रूप में हुई है. हादसे के वक्त ये लोग शेड में बैठकर लहसुन की सफाई कर रहे थे.
बारिश से बचने शेड में गए और काल बन गया मलबा
पहाड़ों पर अचानक बदले मौसम ने मजदूरों को संभलने का एक पल का भी मौका नहीं दिया. देवीकुलम के विधायक एफ राजा ने बताया कि दोपहर में मजदूर खेतों में काम कर रहे थे. अचानक तेज बारिश शुरू होने पर वे सिर छिपाने के लिए पास ही बने एक शेड में चले गए. छ ही पलों के भीतर शेड के ठीक पीछे से भारी भूस्खलन हुआ. मिट्टी, पत्थरों और भारी मलबे के नीचे पूरा शेड दफन हो गया.
#WATCH | Keralam | Two people died and another was critically injured after a landslide struck Kottakamboor in Vattavada, Idukki.

