Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Monday, August 3
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » केंद्र ने बनाया सुदूर गांवों का ‘ट्राइबल एटलस’ तैयार करने का प्लान, 21 राज्यों से रिपोर्ट बनाने को कहा – central governments big step to give land rights to tribals 21 states to prepare tribal atlas
Hindi News

केंद्र ने बनाया सुदूर गांवों का ‘ट्राइबल एटलस’ तैयार करने का प्लान, 21 राज्यों से रिपोर्ट बनाने को कहा – central governments big step to give land rights to tribals 21 states to prepare tribal atlas

HawkNewsBy HawkNewsFebruary 23, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
नई दिल्ली: केंद्र सरकार आदिवासियों को जमीन का हक दिलाने के लिए एक बड़ा कदम उठा रही है। सरकार ने सभी राज्यों से कहा है कि वे दूर-दराज के इलाकों में रहने वाले आदिवासियों के लिए एक ‘ट्राइबल एटलस’ तैयार करें। इस एटलस में जंगलों के अंदरूनी इलाकों तक सभी आदिवासी-बहुल गांवों का नक्शा होगा। यह एटलस प्रत्येक आदिवासी गांव का जनसांख्यिकीय और सांस्कृतिक प्रोफाइल बनाने में मदद करेगा। इससे सरकार यह पता लगा सकेगी कि किन आदिवासियों को अभी तक जमीन का हक नहीं मिला है।

आदिवासियों के अधिकारों के लिए फैसला

आदिवासी मामलों के मंत्रालय ने 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को, जो वन अधिकार अधिनियम 2006 को लागू कर रहे हैं, जमीनी स्तर पर विस्तृत कार्यवाही शुरू करने को कहा है। वन अधिकार दावों के लंबित होने के कारण यह कवायद शुरू की गई है। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, प्राप्त हुए दावों में से आधे से भी कम मामलों में ज़मीन के अधिकार या पट्टे दिए गए हैं।

क्या होगा फायदा?

एक फरवरी तक, 48.95% दावेदारों को मीन के अधिकार दिए गए हैं, जबकि 36.43% दावे खारिज कर दिए गए हैं। लगभग 14.62% दावे अभी भी राज्यों के पास लंबित हैं। एक सीनियर मंत्रालय अधिकारी ने बताया, “एक राज्य का आदिवासी एटलस राज्य सरकार और केंद्र को उन क्षेत्रों की स्पष्ट रूप से पहचान करने में मदद करेगा जहां भूमि अधिकार दावों को पूरा किया जा सकता है। जिला प्रशासन को ठीक-ठीक पता चल जाएगा कि किस गांव के किन आदिवासियों को अपनी मीन के पट्टे नहीं मिले हैं और उन्हें टारगेट करके काम पूरा किया जा सकता है।”

ओडिशा में तैयार हुआ था पहला ट्राइबल एटलस

इस तरह का पहला आदिवासी एटलस ओडिशा ने 2018 में तैयार किया था। यह एक ऐसा मॉडल है जिसे केंद्र अब सभी राज्यों में लागू करना चाहता है। राज्य इस काम के लिए GIS (भौगोलिक सूचना प्रणाली) मैपिंग का इस्तेमाल करेंगे। अधिकारी ने बताया, ‘ज्यादातर राज्यों ने राजस्व सीमाओं और वन क्षेत्रों की मैपिंग कर लिया है। अब वे इन नक्शों के जरिए आदिवासी आबादी, आदिवासी गांवों की संख्या, वे किस जंगल के पास रहते हैं और वे लघु वनोपज इकट्ठा करने या जमीन पर खेती करने के लिए कितनी दूर अंदर जाते हैं, इसके बारे में जनसांख्यिकीय विवरण प्राप्त करेंगे।’

एक बार ट्राइबल एटलस विकसित हो जाने के बाद, मंत्रालय राज्यों को उन गांवों को टारगेट करने में मदद करेगा जहां जमीन के अधिकार नहीं दिए गए हैं। जमीन के अधिकारों के दावों के निपटारे में सहायता के लिए लगभग 386 जिलों में दो सदस्यीय वन अधिकार प्रकोष्ठ स्थापित करने की पहचान की गई है। इन प्रकोष्ठों को स्थापित करने के लिए प्रत्येक ज़िले को लगभग 8.70 लाख रुपये मिलेंगे। अधिकारी ने कहा, ‘यह एक्सपर्ट्स जनशक्ति ज़िला प्रशासन का मार्गदर्शन करेगी कि लंबित मामलों को कैसे निपटाया जाए।’

किस राज्य में विकसित होंगे एटलस

आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर ट्राइबल एटलस विकसित करेंगे। अब तक, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश ने अपना ट्राइबल एटलस लॉन्च कर दिया है। यह कदम आदिवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है और उन्हें उनकी मीन का हक़ दिलाने में मददगार साबित होगा। इससे उनके जीवन में सुधार आएगा और उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपूनम पांडे के वायरल वीडियो पर दोस्त शर्लिन चोपड़ा ने ली मौज, बोलीं- ‘वो तो मर..’ | Sherlyn Chopra reaction on Poonam Pandey kiss viral video
Next Article भई… इस लंगूर के हैं गजब नवाबी ठाठ, लड़की के साथ कर दी हरकत, फिर रूठा तो मनाने जुटे लोग, KISS लेकर ही माना
HawkNews
  • Website

Related Posts

प्रशांत किशोर ने बदला बंगला, तो बदल गई किस्मत… जानिए 2025 की हार के बाद PK ने क्या-क्या कदम उठाए?

August 3, 2026

Prashant Kishor Political Journey: रणनीति से रणभूमि तक, बांकीपुर उपचुनाव क्यों है अग्निपरीक्षा? | Prashant Kishor Political Journey Strategy Battlefield Bankipur By-Election Significance Explained

August 3, 2026

purnia historic dsa ground history banaili state king land donation cricket news

August 3, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,737)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

प्रशांत किशोर ने बदला बंगला, तो बदल गई किस्मत… जानिए 2025 की हार के बाद PK ने क्या-क्या कदम उठाए?

August 3, 2026

Prashant Kishor Political Journey: रणनीति से रणभूमि तक, बांकीपुर उपचुनाव क्यों है अग्निपरीक्षा? | Prashant Kishor Political Journey Strategy Battlefield Bankipur By-Election Significance Explained

August 3, 2026

purnia historic dsa ground history banaili state king land donation cricket news

August 3, 2026

Assembly Bypoll Counting 2026: BJP को डबल झटका, MP दतिया में कांग्रेस को अजेय बढत, बांकीपुर में PK की लीड जारी | Assembly Bypoll Counting Live 2026 Bankipur Bihar Datia MP Manjalpur Gujarat Polling Updates News

August 3, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

प्रशांत किशोर ने बदला बंगला, तो बदल गई किस्मत… जानिए 2025 की हार के बाद PK ने क्या-क्या कदम उठाए?

August 3, 2026

Prashant Kishor Political Journey: रणनीति से रणभूमि तक, बांकीपुर उपचुनाव क्यों है अग्निपरीक्षा? | Prashant Kishor Political Journey Strategy Battlefield Bankipur By-Election Significance Explained

August 3, 2026

purnia historic dsa ground history banaili state king land donation cricket news

August 3, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.