Last Updated:
कोलकाता के सुप्रसिद्ध कालीघाट मंदिर में देवी के 100 करोड़ रुपये के गहनों की चाबी 1980 से गायब है. सबर्ण रॉयचौधरी परिवार ने मंदिर के खजाने की सुरक्षा पर चिंता जताते हुए कोर्ट में अर्जी दी है.
कोलकाता कालीघाट मंदिर में 100 करोड़ा रुपये के खजाने का मामला पहुंचा कोर्ट.
कोलकाता के ऐतिहासिक कालीघाट मंदिर को लेकर हाल ही में एक बड़ा विवाद सामने आया है. 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के संभावित घोटाले और वित्तीय अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है.
कोलकाता के पूर्व जमींदार सबर्ण रॉयचौधरी परिवार (Sabarna Roychowdhury Family) ने मंदिर के खजाने की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है. इस मामले में कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए परिवार ने कोर्ट में अर्जी दी है.
कोलकाता के प्राचीन जमींदार परिवार सबर्ना रॉय चौधरी ने कालीघाट मंदिर के खजाने को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार का कहना है कि देवी के गहनों और कीमती सामान के लिए एक सरकारी बैंक का लॉकर तय है, लेकिन उसकी चाबी 1980 से गायब है. यानि चाबी को गायब हुए 46 साल से ज्यादा का समय हो गया है.
सबर्ना रॉय चौधरी फैमिली काउंसिल के सचिव देवर्षि रॉय चौधरी ने दावा किया है कि मंदिर की संपत्ति और गहनों की सुरक्षा के लिए यह लॉकर बनाया गया था. लेकिन पिछले लगभग चार दशकों से इस लॉकर की चाबी का कोई अता पता नहीं है. परिवार का कोर्ट में सवाल है कि देवी के ये कीमती सामान अभी कहां हैं और क्या वे सुरक्षित हैं.
परिवार ने यह भी आरोप लगाया है कि मंदिर की संपत्तियों का हिसाब-किताब रखने वाली समिति का कार्यकाल भी समाप्त हो चुका है. इन आरोपों को लेकर परिवार ने कोर्ट का रुख किया है और लिखित शिकायत भी दी हैं.
सबर्ना रॉय चौधरी परिवार कोलकाता का पुराना जमींदार परिवार है. वे कालीघाट मंदिर की संपत्तियों और खजाने की स्थिति को लेकर लंबे समय से सवाल उठाते रहे हैं. अब उन्होंने अदालत में यह मामला उठाया है कि इतने सालों से गहनों का कोई हिसाब क्यों नहीं है.
फिलहाल इस मामले में आगे की कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी.
बता दें कि कालीघाट मंदिर पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आदि गंगा के किनारे स्थित एक प्रसिद्ध और पवित्र हिंदू मंदिर है, जो माता सती के 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है. यहां माता सती के दाहिने पैर का अंगूठा और उंगलियां गिरी थीं. यहां मां काली की अनोखी प्रतिमा है, जिसमें उनकी लंबी सोने की जीभ है.
About the Author
Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …
और पढ़ें

