Last Updated:
Agniveer Vayu Apply Online: भारतीय वायुसेना में शामिल होकर देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है. अग्निवीर वायु और मेडिकल असिस्टेंट भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है. योग्य अभ्यर्थी निर्धारित पात्रता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं. चयन प्रक्रिया में शारीरिक दक्षता, लिखित परीक्षा, मेडिकल टेस्ट और अन्य निर्धारित चरण शामिल होंगे. यह भर्ती युवाओं को वायुसेना में करियर बनाने के साथ अनुशासन, प्रशिक्षण और बेहतर भविष्य का अवसर प्रदान करेगी. इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन की अंतिम तिथि, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी समय रहते प्राप्त कर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी चाहिए.
22 और 23 सितंबर को होगी ऑनलाइन परीक्षा, महिला-पुरुष दोनों अभ्यर्थियों को मिलेगा मौका
बीकानेर. भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने अग्निवीर वायु और ग्रुप-‘Y’ मेडिकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 26 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. भर्ती परीक्षा 22 और 23 सितंबर 2026 को ऑनलाइन आयोजित की जाएगी.
वायुसेनिक चयन केंद्र, जोधपुर की कमान अधिकारी विंग कमांडर नैन्सी माहेश्वरी ने बताया कि अग्निवीर वायु पदों के लिए महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जबकि ग्रुप-‘Y’ मेडिकल असिस्टेंट पद केवल पुरुष भारतीय एवं गोरखा (नेपाल) नागरिकों के लिए निर्धारित हैं.
तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा या दो वर्षीय व्यावसायिक
अग्निवीर वायु पद के लिए अभ्यर्थियों की आयु 16.5 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए. 12वीं में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक तथा अंग्रेजी विषय में भी 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं. इसके अलावा तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा या दो वर्षीय व्यावसायिक (वोकेशनल) पाठ्यक्रम करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र हैं. यह भर्ती चार वर्ष की अवधि के लिए होगी.
भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी
ग्रुप-‘Y’ मेडिकल असिस्टेंट पद के लिए 12वीं (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी एवं अंग्रेजी) उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की आयु 16 से 20 वर्ष तथा डिप्लोमा, बी.फार्मा या बी.एससी. फार्मेसी धारकों की आयु 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है. इन अभ्यर्थियों के लिए भी न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक तथा अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं. भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी. पहले चरण में ऑनलाइन लिखित परीक्षा होगी. दूसरे चरण में दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षा (डीवी एवं पीएफटी) होगी, जिसमें 1.6 किलोमीटर दौड़, पुश-अप, सिट-अप और स्क्वैट्स शामिल होंगे. अंतिम चरण में विस्तृत मेडिकल परीक्षण किया जाएगा.
वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते
आवेदन शुल्क 550 रुपये निर्धारित किया गया है. परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा और निर्धारित मानकों के अनुसार नवीनतम फोटो भी अपलोड करनी होगी. अभ्यर्थी 26 जुलाई 2026 तक भारतीय वायु सेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
About the Author
Hi, I am Jagriti Dubey, a media professional with 6 years of experience in social media and content creation. I started my career with an internship at Gbn 24 news channel in 2019 and have worked with many repu…और पढ़ें

