भारीतय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

SENA देशों में पंत को 2000 रन पूरे
ऋषभ पंत ने SENA देश यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टेस्ट मैचों में 2000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अभी तक SENA देशों में 28 टेस्ट खेले हैं। इसकी 52 पारियों में पंत के बल्ले से 41.28 की औसत से 2023 रन निकले हैं। पंत ने इंग्लैंड में ही अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने SENA देशों 6 शतक के साथ ही 6 अर्धशतक भी ठोके हैं। इसके साथ ही ऋषभ पंत SENA देशों में 2000 रन बनाने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर बन गए। अभी तक एशिया के 57 विकेटकीपर बल्लेबाजों ने बैटिंग की है। पंत के बाद रन बनाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी हैं। 32 टेस्ट की 60 पारियों में SENA देशों में धोनी के 31.47 की औसत से 1731 रन हैं।
अन्य 56 विकेटकीपर के 8 शतक
SENA देशों में ऋषभ पंत ने अभी तक 6 टेस्ट शतक लगाए हैं। उनके अलावा एशिया के 57 विकेटकीपर ने वहां कुल मिलकर 8 शतक लगाए हैं। इसमें पाकिस्तान के मोइन खान के नाम 2 शतक हैं। श्रीलंका के दिनेश चांडीमल, अमल सिल्वा, प्रसन्ना जयवर्धने और रोमेश कालुविथाराना ने 1-1 शतक ठोका है। भारत के केएल राहुल और बांग्लादेश के मुशफीकुर रहीम के भी विकेटकीपर के रूप में SENA देशों में एक-एक टेस्ट शतक हैं।


