Last Updated:
उधमपुर और किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. दोनों इलाकों में घेराबंदी कर अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं. अब तक किसी नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है.
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच 2 जगहों पर मुठभेड़ शुरू. (Image:PTI)
हाइलाइट्स
- उधमपुर और किश्तवाड़ में मुठभेड़ जारी है.
- सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की है.
- अब तक किसी नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है.
उधमपुर. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के जोफेर गांव में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ चालू हो गई. सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी मजबूत कर दी है और अतिरिक्त बलों को तैनात किया गया है ताकि आतंकियों के बच निकलने की कोई संभावना न रहे. मुठभेड़ में अब तक किसी भी तरह के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षाबल पूरी तरह मुस्तैद हैं और आतंकियों को जल्द ही ढेर करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं.
जम्मू संभाग के ही किश्तवाड़ जिले में भी मुठभेड़ शुरू हो गई है. एक ही दिन में जम्मू संभाग दो जिलों में मुठभेड़ जारी है. किश्तवाड़ के छात्रूं इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ तब शुरू हो गई, जब संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की गई थी. तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों पर अचानक भारी गोलीबारी शुरू हो गई. जिससे मुठभेड़ छिड़ गई. दोनों ओर से गोलीबारी जारी है. सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है, और अतिरिक्त दल मौके पर भेजे गए हैं. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है.

