Last Updated:
आने वाले कुछ साल में देश में सफर की रफ्तार और भी तेज होने वाली है. जिन शहरों तक पहुंचने में पूरा पूरा दिन लगता है, वहां पहुंचना महज कुछ घंटों का खेल हो जाएगा. देश में 10 बड़े एक्सप्रेसवे पर जबर्दस्त निर्माण कार्य चल रहा है. जैसे ही इन कॉरिडोरों का काम पूरा होगा और ये सभी सड़कें शुरू हो जाएंगी, देश के किसी भी कोने में सड़क मार्ग से पहुंचना बेहद आसान हो जाएगा. इन कॉरिडोर से 26-26 घंटे का समय महज 6 घंटे में सिमट जाएगा. आइए जानते हैं इन 10 सबसे बड़े एक्सप्रेसवे के बारे में..
1. करीब 1,386 किमी लंबा दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है जो दिल्ली को वडोदरा-विरार होते हुए जेएनपीटी (मुंबई) से जोड़ेगा. इसका गुजरात में भरूच–खरेल हिस्सा जनवरी 2026 में खुल गया है और लिमखेड़ा–गोधरा (करीब 55 किमी) अक्टूबर 2026 में चालू हो चुका है. सिर्फ महाराष्ट्र की सीमा वाले हिस्से में अभी देरी हो रही है जिसके साल 2028 तक खुलने की संभावना है. इससे सड़क मार्ग से दिल्ली से मुंबई जाना और भी आसान हो जाएगा.
खबरें पढ़ने का बेहतरीन अनुभव
QR स्कैन करें, डाउनलोड करें News18 ऐप या वेबसाइट पर जारी रखने के लिए यहां क्लिक करें


