Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, November 17
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » आसिम मुनीर की धुलाई, ‘मक्खनबाज़ी’ करते डोनाल्ड ट्रंप… QUAD में पीएम मोदी ने भारत का रौला दिखा दिया?
Hindi News

आसिम मुनीर की धुलाई, ‘मक्खनबाज़ी’ करते डोनाल्ड ट्रंप… QUAD में पीएम मोदी ने भारत का रौला दिखा दिया?

HawkNewsBy HawkNewsNovember 17, 2026No Comments19 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

भारत में जो लोग डोनाल्ड ट्रंप के कंधे पर चढ़कर प्रधानमंत्री को घेरने निकले थे, उन्हें आज की तस्वीरें देखकर बहुत तेज़ आग लगी होगी. क्योंकि मिड टर्म चुनाव में करारी हार और भारत के बढ़ते रुतबे का ऐसा रौला दिखा आज कि डोनाल्ड ट्रंप तो पीएम मोदी के सामने मक्खनबाज़ी करते नजर आ रहे थे.

डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी की 6 महीने बाद हुई आज की मुलाकात पर सबकी नजर थी और उसकी वजह भी थी, क्योंकि ये मुलाकात उन 6 महीनों के बाद हो रही है जिस दौरान बहुत कुछ बदल चुका है. सनकी डोनाल्ड ट्रंप मिड टर्म चुनाव हार चुके एक लूज़र हैं… अमेरिका ईरान के हमले के खौफ में हैं. वहां ये चर्चा हो रही है कि क्या इमरजेंसी लगने वाली है? क्या राशन पानी जमा कर लें? वहां कभी फ्लाइट्स ठप हो जाती हैं. कभी बैंक सर्विस प्रभावित हो जाती है. लोग पूछ रहे हैं कि अमेरिका में क्या ही चल रहा है. दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी हैं, जिन्होंने भारत की रफ्तार को रॉकेट बनाया हुआ है. लगातार ऐसी रिपोर्ट आ रही है, जो बता रही है कि कैसे पीएम मोदी ने ब्रैंड इंडिया को चमकाया हुआ है. डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वाली चुनौतियों और युद्ध के क्राइसिस के बीच भी अपना भारत रौले में है…

जब पीएम मोदी ने मंच से उठाया तिरंगा

अब जब हालात जज्बात इतने बदल चुके हैं तो आज क्या हुआ ये देखना बहुत दिलचस्प है. इस बीच पीएम मोदी की एक तस्वीर बहुत वायरल हो रही है. जिस मंच पर डोनाल्ड ट्रंप और दूसरे नेता मौजूद थे, वहां सबके सामने पीएम मोदी झुके तो इसकी चर्चा ने जोर पकड़ लिया. लेकिन ये किसी इंसान के सामने झुकना, नहीं बल्कि अपने तिरंगे के सम्मान के लिए झुकना था. इस मीटिंग से पहले जो ग्रुप फोटो हुई उसमें पीएम मोदी की एक तस्वीर की बहुत चर्चा हो रही है. दरअसल, जब ट्रंप, पीएम मोदी, जापान की पीएम सनाए ताकाइची और ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज़ मीडिया के सामने आए तो वहां पर नेताओं के खड़े होने के लिए मंच पर कारपेट पर छोटे-छोटे झंडे रखे गए थे. ये झंडे नेताओं की खड़े होने की जगह बताने के लिए थे, जहां जिस देश का झंडा वो नेता वहां खड़ा होगा.

पीएम मोदी की तारीफ, ट्रंप की छीछालेदर

लेकिन पीएम मोदी की नजर नीचे तिरंगे पर पड़ी तो उन्होंने झुककर तिरंगे वाले मार्कर को अपनी जेब में रख लिया. ऐसा पीएम मोदी कई बार कर चुके हैं. अपने देश के तिरंगे के प्रति ये उनका सम्मान है. इधर पीएम मोदी के इस रुख की खूब तारीफ हो रही है. उधर डोनाल्ड ट्रंप ने जो किया है. उस पर उनकी गजब छीछालेदर हो रही है. लोग कह रहे हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने तो हद ही मचा दी, क्योंकि ग्रुप फोटो के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से बात करना शुरू कर दिया, जबकि इसका कोई शेड्यूल ही नहीं था. लेकिन ट्रंप ने बाकी नेताओं की परवाह नहीं की. वही शुरू हो गए.

जब ये सब हुआ तब पीएम मोदी वहीं खड़े थे. जापान की पीएम सनाए ताकाइची खड़ी थीं. ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज़ खड़े थे. और ट्रंप उनको मंच पर साथ लेकर अकेले मीडिया से बात कर रहे हैं और तीनों नेताओं के एक्सप्रेशन यह था कि ये क्या ही चल रहा है. जब ज्यादा हो गया तो पीएम मोदी ने साफ बोल दिया कि क्या हम आगे बढ़ें.. मतलब ट्रंप को बात करनी है तो करें हम तो चलें…

क्वाड के मंच से चीन दौरे की कहानी बताने लगे ट्रंप

लेकिन डोनाल्ड ट्रंप इतने पर भी नहीं रुके. वो मीडिया से बात करते रहे. QUAD के मंच से अपनी चीन के दौरे की कहानी बताने लगे. ईरान को धमकी देने लगे. पुतिन पर बात करने लगे. अब वहां खड़े बाकी नेता सोच रहे हैं कि ये क्या ही चल रहा है. ऊपर से ट्रंप ये माहौल बनाने लगे कि उनसे तो बहुत मुश्किल सवाल किए जा रहे हैं, वो सवालों का जवाब दे रहे हैं. ट्रंप ने ये भी ऑफर किया कि अगर कोई और सवाल ों का जवाब देना चाहे.

मीडिया से बातचीत के दौरान ट्रंप ने QUAD पर सवाल किया गया है, तो वो इधर-उधर की बात करने लगे. बाकी नेताओं को अच्छा दोस्त बताने लगे. पीएम मोदी को टफ मैन कहने लगे. लेकिन पीएम मोदी ने ट्रंप की तरफ देखा तक नहीं. क्योंकि आज की डेट में ट्रंप ने कूटनीति का तमाशा बना दिया है. उन्होंने सबसे ऐसे रिश्ते खराब कर लिए हैं कि अब अमेरिका पर उस तरह का भरोसा किसी देश का नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘इन लोगों और इन देशों के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं और शुरुआत से ही ऐसे रहे हैं. मैं इन तीनों के साथ लंबे समय से रहा हूं और वो असाधारण लोग हैं और वो मेरे दोस्त हैं इसलिए इनसे मदद मिलती है. इससे वाकई ही बहुत मदद मिलती है. और वैसे भी ये एक बहुत ‘टफ मैन’ हैं, बस मैं ऐसे ही बता रहा हूं और शायद वो इनसे भी ज़्यादा सख्त हों और हम भी ठीक हैं.’

भारत के गुणगान करने लगे ट्रंप

पीएम मोदी ने तो ट्रंप को कोई भाव नहीं दिया है, लेकिन ट्रंप पीएम मोदी का बार-बार नाम लेते रहे. बैठक के अंदर भी ट्रंप ने पीएम मोदी को अपना अच्छा दोस्त और महान नेता बताने लगे. भारत की इकॉनमी को डेड बताने वाले ट्रंप मीटिंग में भारत को सबसे सफल, सबसे ताकतवर बताने लगे. भारत से साझेदागी को अहम बताने लगे.

QUAD की मीटिंग के अंदर ट्रंप ने कहा, ‘मुझे आपको बताना है कि प्रधानमंत्री मोदी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं. वो एक महान नेता हैं, जिन्हें पूरी दुनिया में हर कोई बहुत सम्मान देता है. वैसे मैं इन तीनों नेताओं का सम्मान करता हूं. वो एक बेहद सम्मानित व्यक्ति हैं. तो प्रधानमंत्री जी आइए… धन्यवाद.’

डोनाल्ड ट्रंप ऐसे वक्त में QUAD समिट में हिस्सा ले रहे हैं जब वो चीन जा रहे हैं. इसलिए QUAD को लेकर उनकी गंभीरता पर भी सवाल उठ रहे हैं. लेकिन ट्रंप ये माहौल बना रहे हैं कि अगले 12 महीने में QUAD में ऐसी तूफानी चीजें होगी जो कोई सोच भी नहीं सकता है.

इधर ट्रंप माहौल बनाते रहे, उधर QUAD के साझा बयान में पीएम मोदी ने उन ज्यादातर मुद्दों को कवर करवा दिया जिससे भारत के हित जुड़े हैं. QUAD समिट के साझा बयान के मुताबिक,

  • Indo-Pacific region में यथास्थिति बदलने की एकतरफा कोशिशों का विरोध किया गया
  • बल प्रयोग और दबाव के जरिए स्थिति बदलने की कोशिशों पर कड़ी आपत्ति जताई
  • आर्थिक दबाव बनाने की कोशिशों और मनमाने निर्यात प्रतिबंधों पर गंभीर चिंता जताई गई
  • सप्लाई चेन को सुरक्षित बनाने और समुद्री और हवाई मार्गों की स्वतंत्रता की रक्षा करने पर जोर दिया गया है
  • इसके अलावा QUAD के पहले बिजनेस लीडर्स फोरम का ऐलान किया गया है.
  • इसकी बैठक अगले साल मुंबई में होगी, इसमें चारों देशों के कारोबारी, सरकारी अधिकारी और नीति विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे.
  • समुद्र में निगरानी सहयोग की नई पहल के लिए Indo-Pacific Maritime Surveillance Collaboration पर बात हुई.
  • इसके तहत चारों देश समुद्री सूचनाओं का आदान-प्रदान और समुद्री गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाएंगे.
  • 2027 में पहली बार क्वाड के तहत समुद्री अभ्यास में पी- 8 और पी-3 सी patrol aircraft हिस्सा लेंगे.
  • समुद्र के भीतर संचार केबल नेटवर्क को मजबूत करने की क्वाड साझेदारी में प्रगति का स्वागत किया गया.
  • क्षेत्र में साइबर हमलों की बढ़ती संख्या और गंभीरता पर चिंता जताई गई
  • साइबर सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने का ऐलान किया गया
  • इसके अलावा QUAD देशों के बीच AI के इकोसिस्टम को बढ़ावा देने पर बात हुई.
  • इस बैठक में डोनाल्ड ट्रंप ने नए QUAD AI का भी ऐलान किया है.

QUAD समिट में एक अहम बात ये हुई है कि साझा बयान में सीमा पार आतंकवाद का भी जिक्र किया गया है. इसे भारत की कूटनीति बढ़त के तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि पीएम मोदी ने ट्रंप के सामने ही उसके चापलूस मुनीर को घेर लिया है.

QUAD के साझा बयान में सीमा पार आतंकवाद समेत आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद के सभी रूपों की कड़ी निंदा की गई. आतंकवाद के खिलाफ क्वाड देशों के बीच मौजूदा सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई गई. QUAD को लेकर ट्रंप कितने सीरियस हैं ये बात तो उन्होंने एप्रोच से ही समझ आ गई है लेकिन जो बाकी देश हैं, भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया. उनके लिए ये मंच अहम है. क्योंकि भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया से समझते हैं कि QUAD किस मकसद से बना था और उस मकसद को पूरा करने के लिए क्या क्या कदम उठाने चाहिए.

QUAD मीटिंग में क्या बोले पीएम मोदी?

इसलिए आप देखिए कि QUAD की बैठक में पीएम मोदी ने जिन-जिन मुद्दों को उठाया. उसमें से ज्यादा मुद्दों को साझा बयान में जगह मिली है. QUAD की मीटिंग में पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत QUAD को एक अच्छा और भरोसेमंद साथी मानता है. समुद्र की सुरक्षा हो, नई तकनीक हो, या किसी मुसीबत में मदद करनी हो – QUAD का काम है कि पूरे इंडो-पैसिफिक के लिए भरोसेमंद समाधान देना. भारत QUAD को एक रचनात्मक और विश्वसनीय साझेदारी के रूप में देखता है. समुद्री सुरक्षा से लेकर विश्वसनीय साझेदारी के लिए नई टेक्नोलॉजी और डिजास्टर रिस्पांस तक हमारा प्रयास है कि QUAD पूरे इंडो-पैसिफिक के लिए ट्रस्टेड सॉल्यूशंस प्रदान करे.’

पीएम मोदी ने इसके साथ ही कहा, 2007 में चारों देशों के अधिकारी पहली बार यहीं मिले थे. 10 साल बाद, 2017 में, इसी शहर में हमने अपना संवाद फिर से शुरू किया है.आज एक बार फिर, इस ऐतिहासिक शहर में क्वाड की बैठक होना एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. पिछले बार, जनवरी से अब तक, हमारे विदेश मंत्री पाँच बार मिल चुके हैं. यह हमारी साझेदारी के प्रति, राजनीतिक इच्छाशक्ति और साझा प्रतिबद्धता का प्रमाण है.’

उन्होंने कहा, ‘क्वाड को आगे बढ़ाने में सभी साथी लीडर्स ने नेतृत्व, निरंतर समर्थन और व्यक्तिगत योगदान के लिए मैं उन सबका हार्दिक अभिनंदन करता हूं. मुझे पूरा विश्वास है कि आज की बैठक से हम अपने सहयोग के अगले चरण के लिए ठोस लक्ष्य तय कर सकेंगे. बहुत-बहुत धन्यवाद.’

थाईलैंड से लेकर सिंगापुर के नेताओं से पीएम मोदी की मुलाकात

QUAD की मीटिंग से पहले पीएम मोदी ने आसियान-भारत और ईस्ट एशिया समिट में भी हिस्सा लिया. पीएम मोदी ने थाईलैंड से लेकर सिंगापुर के नेताओं से वन टू वन मुलाकात भी की. आसियान को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि ये ग्रुप दुनिया की एक चौथाई आबादी का प्रतिनिधित्व करता है. बिना चीन के नाम लिए पीएम मोदी ने कहा कि हम मिलकर सहयोग और सामर्थ्य से इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता बना सकते हैं.

पीएम मोदी ने बताया कि कैसे 2014 से अब तक आसियान देशों के साथ रिश्तों को मजबूत करने पर काम हुआ है. कैसे एक्ट ईस्ट पॉलिसी को मजबूत करने के लिए काम हुए हैं. पीएम मोदी ने बताया कि 2014 से अब तक People-to-People Ties मजबूत करने के लिए 100 से ज्यादा Initiatives लिए गए हैं. करीब 250 Quick Impact Projects लॉन्च किए हैं. 10 हजार से ज्यादा युवाओं को Skill Building Scholarships दी गई हैं. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और 9 आसियान देशों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट्स चल रही हैं. इस साल ही आसियान देशों में ये उनकी तीसरी यात्रा है. पीएम मोदी ने बिना किसी देश का नाम लिए कहा कि दुनिया संकट से गुजर रही है. ऐसे में शांति, स्थिरता बहुत जरूरी है.

पीएम मोदी ने कहा, ‘पिछले कुछ वर्षों में दुनिया एक के बाद एक अनेक संकटों से गुजरी है. आज दुनिया को सबसे अधिक आवश्यकता है शांति, स्थिरता और प्रेडिक्टेबिलिटी की. भारत और ASEAN मिलकर विश्व की लगभग एक-चौथाई जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं इसलिए ये सुनिश्चित करना जरूरी है कि हमारा भविष्य प्रतिस्पर्धा से नहीं, सहयोग से तय हो. हमारे पास सामर्थ्य भी है, और हमारे पास संकल्प भी है.’

आसियान देशों के साथ मिलकर पीएम मोदी इस साझेदारी को नई ऊंचाईयों पर ले जाने पर जोर दिया. ताकी भारत के साथ मिलकर इस क्षेत्रीय समूह को और मजबूत किया जा सके.

  • पीएम मोदी ने ये प्रस्ताव रखा कि आसियान देशों के बीच समुद्री सुरक्षा को लेकर लॉन्ग टर्म प्लान बने
  • साइबर सुरक्षा क्षमता बढ़ाने के लिए भारत और आसियान के बीच संयुक्त साइबर फॉरेंसिक प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव है
  • परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में तकनीकी जानकारी और अनुभव साझा करने का प्रस्ताव है
  • खनन और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में भारत और आसियान देशों के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर की बात कही गई है
  •  युवाओं को जोड़ने के लिए यूथ समिट, स्टार्टअप हैकाथॉन आयोजित करने का प्रस्ताव है
  • आसियान देशों के छात्रों के लिए नालंदा विश्वविद्यालय में स्कॉलरशिप बढ़ाने का प्रस्ताव शामिल है
  •  इसके अलावा प्राकृतिक आपदाओं से निपटने में भारत और आसियान देशों के बीच समझौता हुआ है
  • अर्ली वॉर्निंग से लेकर राहत-बचाव तक सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनी है

कूटनीतिक मोर्चा बंदी से पहले पीएम मोदी आज सुबह मनीला के करीब सौ साल पुराने ऐतिहासिक ‘गुरुद्वारा खालसा दीवान’ भी पहुंचे, जहां उन्होंने गुरुद्वारे के पुनर्विकास कार्यों की आधारशिला रखी. साल 1932 में स्थापित यह गुरुद्वारा फिलीपींस का सबसे पुराना गुरुद्वारा है, जो वहां बसे भारतीय और सिख समुदाय की आस्था का बड़ा केंद्र है. इस खास मौके पर पीएम मोदी ने गुरुद्वारे में मत्था टेका, सरोपा ग्रहण किया और प्रवासी भारतीयों से मुलाकात की. अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने सिख समुदाय की निस्वार्थ सेवा भावना को सलाम किया है.

बजाज की थ्री व्हीलर की भी खूब चर्चा

मनीला में चल रहे अलग-अलग सम्मेलनों के बीच एक थ्री व्हीलर की बहुत चर्चा हो रही है. इस मोडिफाइड थ्री व्हीलर में बैठकर ही दुनिया के बड़े बड़े नेता कल फिलीपींस के राष्ट्रपति के गाला डिनर में पहुंचे. इस थ्री व्हीलर की चर्चा सोशल मीडिया पर होने लगी. कुछ लोग ये माहौल बनाने लगे कि ये तो मेड इन पाकिस्तान है. लेकिन लोगों ने हाथों हाथ इस दावे का फैक्ट चेक कर दिया है.

ये पता चला कि ये तो भारतीय कंपनी ‘बजाज’ का खास इलेक्ट्रिक ऑटो है. जिसकी सवारी दुनिया भर के नेता कर रहे हैं. सभी बड़े नेता फिलीपींस की पारंपरिक ‘जीपनी’ की थीम पर सजे इन रंग-बिरंगे ई-ऑटो में बैठकर समारोह स्थल पहुंचे. फिलीपींस में मेड इन इंडिया प्रोडेक्ट का दम दिखा और इसी मोर्चे पर पीएम मोदी काम भी कर रहे हैं वो शिप से लेकर शिप तक सबकुछ देश में ही बनाना चाहते हैं. ताकी भारत को किसी और पर निर्भर ना रहने पड़े.

किस बड़े विजन पर काम कर रहे पीएम मोदी?

आप देखिए कि पीएम मोदी किस बड़े विजन पर काम कर रहे हैं. इस वक्त भारत में अपनी बुलेट ट्रेन, अपना 6th जनरेशन का फायटर जेट और अपना शिप बनाने पर काम हो रहा है और जिस स्केल पर ये सब हो रहा है, उसकी कहानी आप सुनेंगे तो चौंक जाएंगे.

इस वक्त नई दिल्ली में India Shipbuilding Investment Conclave 2026 चल रहा है. ये भारत सरकार का निवेश सम्मेलन है, जिसका मकसद भारत को ग्लोबल शिपबिल्डिंग हब बनाना है. शिपबिल्डिंग में भारत की रैंक अभी 12वें स्थान पर है. इसे टॉप 5 में लाने का बड़ा टारगेट पीएम मोदी ने सेट किया है. लेकिन ये काम आसान नहीं है, क्योंकि अभी चीन शिपबिल्डिंग में दुनिया का सबसे बड़ा खिलाड़ी है. 2026 में नए जहाजों के ऑर्डर का 80 प्रतिशत से ज्यादा और बने हुए जहाजों का 60 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा चीन के पास है.

शिपबिल्डिंग उद्योग वैश्विक व्यापार, औद्योगिक उत्पादन और रणनीतिक ताकत का प्रतीक माना जाता है. भारत इस समय दुनिया के कमर्शियल जहाज उत्पादन में 1 प्रतिशत से भी कम हिस्सेदारी रखता है (लगभग 0.07 से 0.5 प्रतिशत). भारत अपना 95 से 98 प्रतिशत विदेशी समुद्री व्यापार विदेशी जहाजों से करवाता है. इसके लिए हर साल करीब 75 से 100 अरब डॉलर (लगभग 6 से 8 लाख करोड़ रुपये) विदेशी शिपिंग कंपनियों को भाड़ा के रूप में देता है.

लेकिन अब मोदी सरकार का लक्ष्य ये है कि 2030 तक भारत दुनिया के टॉप 10 शिपबिल्डिंग देशों में पहुंचे और 2047 तक टॉप 5 में शामिल हो जाए. भारत अब दुनिया में जहाज बनाने का बड़ा केंद्र बनने की तैयारी कर रहा है. सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में भारत में बड़े-बड़े समुद्री जहाज बनें और उन्हें पूरी दुनिया में बेचा जाए. इसके लिए मोदी सरकार ने 69 हजार 725 करोड़ रुपये का बड़ा पैकेज मंजूर किया है. इसमें 24 हजार 736 करोड़ रुपये जहाज बनाने वाली कंपनियों को आर्थिक मदद देने के लिए रखे गए हैं.

सरकार पांच राज्यों में जहाज बनाने के बड़े केंद्र विकसित करने की तैयारी कर रही है. ये राज्य हैं गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और ओडिशा. आंध्र प्रदेश के दुगराजपट्टनम में ही करीब 30 हजार करोड़ रुपये का शिपबिल्डिंग क्लस्टर प्रस्तावित है. सरकार ने 430 से ज्यादा नए जहाजों की संभावित जरूरत की पहचान भी की है. इन जहाजों से करीब 2.2 लाख करोड़ रुपये के कारोबार और निवेश के अवसर बन सकते हैं. सरकार के मुताबिक इन योजनाओं से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से करीब 22 लाख रोजगार पैदा होने की संभावना है.

बुलेट ट्रेन की जर्नी से समझें शिप बिल्डिंग प्लान

कैसे मोदी का शिप बिल्डिंग प्लान सिर्फ एक सपना नहीं बल्कि रियलिटी बन जाएगा इसे आप भारत के बुलेट ट्रेन की जर्नी से समझाता हूं. साल 2015 में भारत ने जापान की मदद से मुंबई से अहमदाबाद तक 508 किलोमीटर लंबा बुलेट ट्रेन कॉरिडोर बनाने की योजना बनाई. प्लान था कि जापान से शिंकानसेन ट्रेनें आएंगी, जो 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी. साल 2017 में पूरी परियोजना का अनुमानित खर्च 1 लाख 8 हजार करोड़ रुपये था. लेकिन फिर परेशानियां शुरू हुईं. जापान से मिलने वाले कोच और सिस्टम की कीमतों को लेकर भी सवाल उठे.

एक समस्या मौसम की भी थी. जापानी ट्रेनों में भारत की 50 डिग्री तक पहुंचने वाली गर्मी और धूल के हिसाब से बदलाव जरूरी थे. सबसे बड़ी अड़चन तब आई, जब पता चला कि जापान की पुरानी E5 ट्रेनें बंद होने की तरफ हैं और नई E10 ट्रेन 2034 से पहले नहीं मिल पाएगी. जबकि भारत 2027 की शुरुआत से बुलेट ट्रेन चलाना चाहता था. यानी करीब 7 साल का अंतर! लेकिन इसी बीच भारत ने बड़ी तैयारी कर ली थी. 2019 से देश में स्वदेशी वंदे भारत ट्रेनें बन रही थीं. इनकी डिजाइन स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है और ये उपयुक्त ट्रैक पर 160 की रफ्तार से चल सकती हैं.

भारत ने अपनी पटरियों को अपग्रेड किया. भारतीय इंजीनियरों ने आधुनिक कोच, मोटर, ब्रेक और सुरक्षा सिस्टम बनाने का अनुभव हासिल किया. वंदे भारत की कामयाबी ने भरोसा दिया कि भारत अपनी हाई-स्पीड ट्रेन भी बना सकता है. इसके बाद 2024 में स्वदेशी बुलेट ट्रेन बनाने का फैसला हुआ.

BEML( Bharat Earth Movers Limited,) को आठ-कोच वाली दो ट्रेनों का करीब 867 करोड़ रुपये का शुरुआती ऑर्डर मिला. ये वही कंपनी है जो वन्दे भारत ट्रेन बना रही थी. अब भारत अपनी B28 हाई-स्पीड ट्रेन बना रहा है, जिसकी रफ्तार 249 किलोमीटर प्रति घंटा होगी और टेस्टिंग स्पीड 280 किलोमीटर प्रति घंटा. इसे भारत की गर्मी, धूल और यात्रियों की जरूरतों के हिसाब से तैयार किया जा रहा है. जापान का सहयोग अब भी जारी है, लेकिन भारत अब अपनी ट्रेन खुद बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

इसी तरह भारत एडवांस फाइटर जेट भी बना रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि 2030 तक इसकी पहली उड़ान संभव होगी. नेशनल सिक्योरिटी समिट में डिफेंस कंपनी Raphe Mphibr (रेफी एमफाइबर) के अध्यक्ष ने बताया कि देश में 6th जनरेशन के फायटर जेट को बनाने पर काम चल रहा है.

कंपनी का ये तक दावा है कि कई मानकों में ये अमेरिका के F-35 से भी एडंवास होगा. 6th जनरेशन के विमान तैयार करने में कई देश लगे हैं. भारत इस लाइन में छठा देश होगा. सिर्फ फाइटर जेट ही नहीं बल्कि सिविल एविएशन में भी बड़ा काम हो रहा है, जिससे भारत में हवाई किराया कम हो सकता है.

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि भारत 1000 सिविल एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दे सकता है. देश में विमानों की कमी को दूर करने के लिए ये ऑर्डर देने को तैयार हैं. भारतीय एयरलाइन कंपनियां पहले ही 1200 विमानों का ऑर्डर दे चुकी हैं. विमान बढ़ने से सीटों की उपलब्धता बढ़ेगी और किराए में कमी आ सकती है. पीक सीजन में सीटें कम होने से किराया महंगा हो जाता है. इसके अलावा नए इंटरनेशनल और रीजनल एयर रूट्स बनेंगे जिस से कनेक्टिविटी बढ़ेगी.

भारत की इकॉनमी भी बम-बम

इधर पीएम मोदी बड़े बड़े काम निपटा रहे हैं, उधर भारत की इकॉनमी को लेकर भी पॉजिटिव रिपोर्ट आ रही है. और इन सबके बीच भारत का शेयर मार्केट भी पिछले कुछ दिनों से तगड़ा चमक रहा है. लगातार दूसरे दिन भी सेंसेक्स 427 अंकों की बढ़त के साथ 82,532 पर बंद हुआ. उधर निफ्टी भी नौ महीनों के हाईयेस्ट लेवल पर पहुंच गया. निफ्टी 50 भी 96.30 अंकों की बढ़त के साथ 25,387.40 पर बंद हुआ.

पिछले 10 दिनों में सेंसेक्स 1.86 प्रतिशत बढ़ा है और निफ्टी 50..1.43 प्रतिशत. दस दिनों में BSE में लिस्टेड कंपनियों की कुल मार्केट कैप में करीब 7 लाख 46 हजार करोड़ की बढ़ोतरी रही है. वहीं अमेरिकी स्टॉक मार्केट में कोहराम मचा हुआ है. सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में हुई भारी गिरावट से निवेशकों के लगभग 1.3 ट्रिलियन डॉलर डूब गए. S&P500…1.63% और Nasdaq100…2.26% तक गिरा गया.

यानी अमेरिका की हालत अभी खराब है. इस खराब हालात के बीच ट्रंप…फिर से चीन जा रहे हैं. इससे पहले वो मई में चीन गए थे. फिर शी जिनपिंग अमेरिका आए थे. ट्रंप ने उन्हें ग्रैंड वेलकम दिया था. अब ट्रंप चीन जा रहे हैं. जहां पर ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की मुलाकात होगी. चीन के शेनझेन शहर में पहली बार ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक होने जा रही है.

ट्रंप जिस तरह से बार बार चीन जा रहे हैं, उसे लेकर भी ट्रंप की रणनीति पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि दूसरे टर्म में भी ट्रंप चीन को टारगेट करते रहे हैं. टैरिफ लगाकर चीन की आर्थिक ताकत पर चोट की है. साल 2025 में ट्रंप कह रहे थे कि चीन ने हमें इतना लूटा है, जितना किसी और ने नहीं लूटा….अमेरिका एक तरफ इसी में लगा है कि कैसे चीन को दुनिया में अलग-थलग किया जाए. और दूसरी तरफ ट्रंप चीन जाने को उत्सुक हैं. वो शी जिनपिंग की तारीफ कर रहे हैं.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleचेहरे से निकले काँच के 67 टुकड़े फिर लौटीं महिमा! | Mahima Choudhary
HawkNews
  • Website

Related Posts

चेहरे से निकले काँच के 67 टुकड़े फिर लौटीं महिमा! | Mahima Choudhary

November 17, 2026

MP News: नीमच को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, 272 करोड़ रुपये से होंगे 111 विकास कार्य; बनेगा औद्योगिक हब | नीमच विकास परियोजनाएं 2026: एमपी सीएम मोहन यादव ने ₹271.99 करोड़ की योजना की घोषणा की

November 17, 2026

78000 से ज्यादा लोगों की मौत, 170 अरब डॉलर का नुकसान… भारत में मौसम की मार पर ये क्या रिपोर्ट आ गई

November 17, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (14,236)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

Sajjan Kumar Caste: चाय बेचने वाले सज्जन की जाति क्या? 3 बार कांग्रेस MP रहे, कितनी दौलत परिवार के लिए छोड़ी? | Sajjan Kumar Caste: Tea Seller 3 Time Congress MP Dies-Know Family, Net Worth News Hindi

August 20, 2026114 Views

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Marquez Explains Lack of Confidence During Qatar GP Race

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

आसिम मुनीर की धुलाई, ‘मक्खनबाज़ी’ करते डोनाल्ड ट्रंप… QUAD में पीएम मोदी ने भारत का रौला दिखा दिया?

November 17, 2026

चेहरे से निकले काँच के 67 टुकड़े फिर लौटीं महिमा! | Mahima Choudhary

November 17, 2026

MP News: नीमच को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, 272 करोड़ रुपये से होंगे 111 विकास कार्य; बनेगा औद्योगिक हब | नीमच विकास परियोजनाएं 2026: एमपी सीएम मोहन यादव ने ₹271.99 करोड़ की योजना की घोषणा की

November 17, 2026

78000 से ज्यादा लोगों की मौत, 170 अरब डॉलर का नुकसान… भारत में मौसम की मार पर ये क्या रिपोर्ट आ गई

November 17, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

आसिम मुनीर की धुलाई, ‘मक्खनबाज़ी’ करते डोनाल्ड ट्रंप… QUAD में पीएम मोदी ने भारत का रौला दिखा दिया?

November 17, 2026

चेहरे से निकले काँच के 67 टुकड़े फिर लौटीं महिमा! | Mahima Choudhary

November 17, 2026

MP News: नीमच को CM मोहन यादव की बड़ी सौगात, 272 करोड़ रुपये से होंगे 111 विकास कार्य; बनेगा औद्योगिक हब | नीमच विकास परियोजनाएं 2026: एमपी सीएम मोहन यादव ने ₹271.99 करोड़ की योजना की घोषणा की

November 17, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.