Last Updated:
Penalty on HDFC : आरबीआई ने केवाईसी नियमों के साथ हीलाहवाली करने की वजह से एचडीएफसी बैंक पर 91 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है. आरबीआई ने कहा है कि बैंक को नोटिस जारी करने के बाद जांच में सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है.
आरबीआई ने एचडीएफसी बैंक पर 91 लाख का जुर्माना लगाया है. नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक ने देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी पर 91 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है. सवाल है कि आखिर एचडीएफसी ने ऐसा क्या काम किया है कि आरबीआई ने इतना सख्त कदम उठाया है. आरबीआई की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि एचडीएफसी ने यह सारा कदम बैंक की ओर से ग्राहकों के साथ की गई हीलाहवाई को लेकर उठाया गया है.
केंद्रीय बैंक के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकिंग विनियमन कानून के कुछ नियमों का उल्लंघन करने के लिए एचडीएफसी बैंक पर 91 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना निजी क्षेत्र के इस बैंक पर ‘अपने ग्राहक को जानो’ (केवाईसी) से जुड़ी कानूनी और नियामकीय बाध्यताओं में कमियों के लिए लगाया गया है. आरबीआई ने साफ कहा है कि बैंक को अपने ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए.
क्यों लगाया बैंक पर जुर्माना
रिजर्व बैंक ने बताया कि यह जुर्माना बैंक पर बैंकिंग विनियमन कानून के कुछ नियमों का उल्लंघन, कर्ज पर ब्याज दर से जुड़ी शर्तों का पालन न करने, वित्तीय सेवाओं के लिए जोखिम प्रबंधन और आचार संहिता के दिशानिर्देशों तथा केवाईसी से संबंधित कुछ निर्देशों का पालन न करने के कारण लगाया गया है. रिजर्व बैंक ने कहा कि 31 मार्च, 2024 तक बैंक की वित्तीय स्थिति के अनुसार बैंक का निगरानी मूल्यांकन करने के लिए एक सांविधिक जांच की गई थी.
आरबीआई ने जारी किया था नोटिस
बैंक को इस संबंध में रिजर्व बैंक द्वारा एक नोटिस जारी किया गया था. बैंक के जवाब और उसके द्वारा दी गई अतिरिक्त जानकारियों पर विचार करने के बाद, रिजर्व बैंक ने पाया कि बैंक के खिलाफ आरोप सही थे, जिसके लिए मौद्रिक जुर्माना लगाना आवश्यक था. एचडीएफसी ने अपने ग्राहकों के साथ केवाईसी नियमों को लेकर हीलाहवाली की थी. इसकी वजह से बैंक के ग्राहकों को सही सेवा नहीं मिल पा रही थी, जिसकी शिकायत मिलने के बाद आरबीआई ने सख्त कदम उठाया है.
क्या है बैंक का केवाईसी नियम
आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार, सभी बैंकों को अपने ग्राहकों का सत्यापन कराना जरूरी होता है. अगर कोई बैंक इसकी अवहेलना करता है या फिर इस मामले में ज्यादा हीलाहवाली करता है तो केंद्रीय बैंक उस पर सख्त कार्रवाई कर सकता है. ऐसा ही कुछ मामला सामने आया एचडीएफसी बैंक को लेकर भी. इसकी शिकायत मिलने के बाद आरबीआई ने नोटिस जारी किया और जांच में सही पाए जाने के बाद आरबीआई ने जुर्माना लगा दिया है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें

