Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 14
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » आज का मौसम 11 जुलाई 2025: दिल्ली में फिर गर्मी और उमस, यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार… पढ़ें वेदर अपडेट – weather forecast 11 july 2025 aaj ka mausam kaisa rahega delhi ncr up bihar rajasthan temprature rain alert in hindi
Hindi News

आज का मौसम 11 जुलाई 2025: दिल्ली में फिर गर्मी और उमस, यूपी-उत्तराखंड में भारी बारिश के आसार… पढ़ें वेदर अपडेट – weather forecast 11 july 2025 aaj ka mausam kaisa rahega delhi ncr up bihar rajasthan temprature rain alert in hindi

HawkNewsBy HawkNewsJuly 11, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

Weather Forecast, आज का मौसम 11 जुलाई 2025: दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने आज बादल छाए रहने और मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

Delhi NCR Rain
दिल्ली में बारिश का मजा लेते कपल

आज का मौसम 11 जुलाई 2025, नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में दो दिन हुई बारिश के बाद अब फिर उमस भरा मौसम शुरू हो गया है। पूर्वानुमान के अनुसार आज बादल छाए रहेंगे, मध्यम बारिश हो सकती है। बारिश के साथ आंधी तूफान की संभावना बनी हुई है। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 24 डिग्री तक रह सकता है। 12 से 16 जुलाई तक बारिश हल्की रहेगी। बादल छाए रहेंगे। दिल्ली का 12 से 16 जुलाई के बीच अधिकतम तापमान 32 से 35 और न्यूनतम 23 से 27 डिग्री तक रह सकता है। स्काईमेट के अनुसार 9 और 10 जुलाई के बीच राजधानी में तेज बारिश हुई। लेकिन सभी जगहों तेज बारिश नहीं हुई।

यूपी: बांदा-झांसी में हो सकती है भारी बारिश

उत्तर प्रदेश में मानसून के बाद भी उतनी बारिश नहीं हो रही। लिहाजा गर्मी और उमस बढ़ रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक कुछ जगहों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। बारिश कम होने से लखनऊ और आसपास के जिलों में गर्मी बढ़ गई है। हालांकि, आज प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर भारी बारिश की भी संभावना है। बादल गरजने और बिजली चमकने की भी आशंका है। आज यूपी के बांदा, चित्रकूट, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मिर्जापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद और इटावा में बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना है।

बिहार के इन जिलों में हो सकती है बारिश

बिहार में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, गया, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर और भागलपुर में बारिश हो सकती है। इन इलाकों में 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बिजली गिरने की भी आशंका है। इस बारिश से गर्मी से परेशान लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है। लेकिन, इस साल बिहार में मानसून की स्थिति अच्छी नहीं है।

आज आपके शहर में कितना रह सकता है तापमान?

शहर अधिकतम तापमान (11 जुलाई) न्यूनतम तापमान (11 जुलाई)
दिल्ली 34°C 25°C
कोलकाता 32°C 25°C
मुंबई 32°C 26°C
चेन्नई 39°C 29°C
पटना 33°C 27°C
रांची 27°C 22°C
शिमला 24°C 17°C
नैनीताल 28°C 21°C
जयपुर 30°C 26°C
अहमदाबाद 32°C 26°C
भोपाल 29°C 23°C
बेंगलुरु 30°C 19°C
हैदराबाद 32°C 24°C

उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। पिथौरागढ़, बागेश्वर और देहरादून के आसपास के इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अन्य जिलों में भी गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। नदी-नाले उफान पर हैं और पहाड़ों पर भूस्खलन हो रहा है। इससे लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। आज देहरादून में सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के कारण लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।

राजस्थान हिमाचल और उत्तराखंड में मौसम का हाल

11 से 16 जुलाई के दौरान पूर्वी राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, में भारी वर्षा की संभावना है। 11 और 16 जुलाई को पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, 14 से 16 जुलाई के दौरान जम्मू-कश्मीर, 11-13 जुलाई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश, 11-12 जुलाई के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश; 10 और 12-16 जुलाई के दौरान पश्चिमी राजस्थान।

अक्षय श्रीवास्तव

लेखक के बारे मेंअक्षय श्रीवास्तवअक्षय श्रीवास्तव NBT डिजिटल में प्रिंसिपल डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह करंट अफेयर्स के अलावा इंटरनेशनल और क्राइम जैसे विषयों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्हें ग्राउंड रिपोर्टिंग में भी रुचि है। NBT से पहले अक्षय ने आज तक डिजिटल में 3 साल से ज्यादा की पारी पूरी की। दैनिक भास्कर के साथ उन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा, इससे पहले वह दैनिक हरिभूमि और राज एक्सप्रेस जैसे मध्य प्रदेश से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अक्षय को पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बैचलर और मास्टर्स डिग्री हासिल की है। अक्षय को घूमने और उपन्यास पढ़ने का शौक है।… और पढ़ें