Last Updated:
Assam Flood Alert: असम में कुदरत का कहर अब धीरे-धीरे थमने लगा है और रविवार को बाढ़ की स्थिति में सुधार दर्ज किया गया. हालांकि, मुसीबतें अभी पूरी तरह टली नहीं हैं; राज्य के पांच जिलों में अब भी करीब 1.35 लाख लोग बाढ़ के पानी में घिरे हुए हैं. इस बीच शिवसागर जिले से आई दुखद खबर के मुताबिक तीन और लोगों की जान चली गई, जिससे इस साल बाढ़ से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 85 तक पहुंच गया है.
असम में आई बाढ़ ने लाखों लोगों को बेघर कर दिया है. (पीटीआई)
Assam Flood Update: असम में बाढ़ की स्थिति में रविवार को सुधार हुआ. हालांकि अब भी पांच जिलों में लगभग 1.35 लाख लोग प्रभावित हैं. इसके अलावा तीन और लोगों की मौत के बाद इस साल बाढ़ के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 85 हो गई. एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है. बुलेटिन में बताया गया है कि तीनों लोगों की मौत शिवसागर जिले में हुईं.
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने बताया कि चराइदेव, धेमाजी, गोलाघाट, जोरहाट और शिवसागर जिलों में 1,36,200 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं. शनिवार को पांच जिलों में लगभग 1.8 लाख लोग प्रभावित थे. शिवसागर सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है, जहां 55,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं. इसके बाद चराइदेव में 40,000 और जोरहाट में 22,000 लोग प्रभावित हैं.
एएसडीएमए के अनुसार, 335 गांव बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं जबकि 15,422 हेक्टेयर कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है. प्रशासन पांच जिलों में 54 राहत शिविर और राहत वितरण केंद्र का संचालन कर रहा है, जहां 13,771 लोगों की देखभाल की जा रही है. नुमालीगढ़ में धनसिरी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…
और पढ़ें

