Last Updated:
जिलाधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से प्रभावित नौ लोगों को एम्बुलेंस के जरिए चेन्नई स्थित सरकारी स्टैनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है.
गैस लीक के पीड़ितों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
तिरुवल्लूर (तमिलनाडु). तमिलनाडु में पेरियापालयम के निकट मनजंगरनई स्थित एक निजी समुद्री खाद्य प्रसंस्करण इकाई में रविवार को अमोनिया गैस रिसाव से सात महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी. तिरुवल्लूर की जिलाधिकारी एस कविता ने बताया कि 67 प्रभावित कर्मियों को तुरंत स्थानीय चिकित्सा केंद्रों में ले जाया गया. उन्होंने कहा कि 46 लोगों का इलाज वेल्स अस्पताल में और 21 लोगों का इलाज वेंकटेश्वर अस्पताल में किया जा रहा है. जिलाधिकारी ने बताया कि गंभीर रूप से प्रभावित नौ लोगों को एम्बुलेंस के जरिए चेन्नई स्थित सरकारी स्टैनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है.
About the Author
राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

