Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Wednesday, September 16
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » अमेरिकियों को कंगाल करने वालों पर ED का शिकंजा, पटियाला से पुणे तक ताबड़तोड़ छापेमारी, 220 लोग रडार पर
Hindi News

अमेरिकियों को कंगाल करने वालों पर ED का शिकंजा, पटियाला से पुणे तक ताबड़तोड़ छापेमारी, 220 लोग रडार पर

HawkNewsBy HawkNewsSeptember 16, 2026No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0
होमताजा खबरदेश

अमेरिकियों को कंगाल करने वालों पर ED का शिकंजा, पटियाला से पुणे तक छापेमारी

Last Updated:September 16, 2026, 22:43 IST

अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर नेटवर्क के खिलाफ ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. 15 सितंबर 2026 को हैदराबाद जोनल ऑफिस की टीम ने पटियाला, पुणे और चंडीगढ़ में 4 ठिकानों पर सर्च की है. इस दौरान पटियाला में 2 और पुणे में 1 लाइव कॉल सेंटर मिले, जहां करीब 220 लोग काम करते पाए गए. ईडी ने 66 मोबाइल फोन, 13 लैपटॉप, हार्ड डिस्क, कम्युनिकेशन डिवाइस, नकदी और अहम दस्तावेज जब्त किए हैं. एजेंसी अब कॉलिंग कैंपेन, वीओआईपी सिस्टम, पेमेंट चैनल और ठगी की रकम के फंड फ्लो की जांच कर रही है.

अमेरिकियों को कंगाल करने वालों पर ED का शिकंजा, पटियाला से पुणे तक छापेमारीZoom

पटियाला और पुणे में अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने वाले फर्जी कॉल सेंटरों के खिलाफ ईडी ने कार्रवाई की है.

ED News. अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाकर चलाए जा रहे फर्जी कॉल सेंटर नेटवर्क के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है. ईडी की हैदराबाद जोनल ऑफिस की टीम ने 15 सितंबर 2026 को पटियाला, पुणे और चंडीगढ़ में कुल 4 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चलाया. यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में पीएमएलए की धारा 17 के तहत की गई. जांच के दौरान पटियाला और पुणे में 3 ऐसे कॉल सेंटर मिले, जो सर्च के वक्त भी ऑपरेशनल थे. इन सेंटरों में करीब 220 लोग काम करते हुए मिले.

जानकारी के अनुसार, ईडी को जांच और फील्ड वेरिफिकेशन के दौरान ऐसे ग्रुप के बारे में जानकारी मिली थी, जो दूसरे लोगों के साथ मिलकर पटियाला और पुणे में फर्जी कॉल सेंटर चला रहा था. इसी इनपुट के आधार पर एजेंसी ने चार ठिकानों पर एक साथ सर्च की. सर्च के दौरान पटियाला में 2 और पुणे में 1 कॉल सेंटर लाइव मिले. यहां बड़ी संख्या में वर्कस्टेशन और क्यूबिकल बनाए गए थे. कंप्यूटर, हेडसेट, मोबाइल फोन और नेटवर्किंग से जुड़े इक्‍यूपमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा था. करीब 220 लोग इन जगहों पर काम करते मिले. अब ईडी इन सभी लोगों की पहचान, उनकी भूमिका और कॉल सेंटर के अंदर उनके रिपोर्टिंग स्ट्रक्चर की जांच कर रही है.

  1. अमेरिकी नागरिकों को फोन कर ठगी का आरोप: ईडी के अनुसार, इन कॉल सेंटरों से अमेरिकी नागरिकों को फोन किए जाते थे. आरोप है कि कॉल करने वाले लोगों को अलग-अलग झूठे बहाने बताए जाते थे और उन्हें पैसे जमा करने के लिए तैयार किया जाता था. पटियाला में मिले दोनों कॉल सेंटरों से अमेरिकी नागरिकों के साथ ठगी और उन्हें एक्सटॉर्ट करने से जुड़े अहम सबूत मिले हैं. सर्च के दौरान बरामद मोबाइल फोन और एक लैपटॉप में इस सिंडिकेट के काम करने के तरीके से जुड़ा डेटा मिला. इसमें पीड़ितों से हासिल रकम से संबंधित जानकारी भी शामिल है.
  2. पुणे में भी मिला इसी तरह की मॉरस ऑपरेंडी: ईडी को पुणे के कॉल सेंटर से भी अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने वाले इसी तरह के कामकाज के सबूत मिले हैं. एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि पटियाला और पुणे में चल रहे कॉल सेंटरों के बीच क्या कनेक्शन था. जांच में यह भी देखा जा रहा है कि दोनों जगहों को कौन लोग मैनेज कर रहे थे, कॉलिंग का सिस्टम कहां से ऑपरेट होता था और ठगी से हासिल रकम किस रास्ते से आगे भेजी जाती थी.
  3. मास्टरमाइंड तक पहुंचने की कोशिश में ईडी: ईडी ने चंडीगढ़ के एक रेजिडेंशियल परिसर की भी तलाशी ली. एजेंसी के मुताबिक, इस जगह का इस्तेमाल पटियाला के कॉल सेंटरों के ऑपरेशन और कंट्रोल से जुड़े मास्टरमाइंड द्वारा किया जा रहा था. यहां से कॉल सेंटर के ऑपरेशन से संबंधित डेटा रखने वाले कई डिजिटल डिवाइस बरामद किए गए. जांच एजेंसी को इस परिसर से एक ऐसे व्यक्ति के बारे में भी जानकारी मिली, जो अमेरिकी डॉलर में हासिल रकम को भारतीय रुपये में बदलने और उसे प्रोसेस करने से जुड़े काम में शामिल था. ईडी अब उसकी भूमिका और संबंधित फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है.
  4. 66 मोबाइल और 13 लैपटॉप जब्त: सर्च ऑपरेशन के दौरान ED ने बड़ी मात्रा में डिजिटल डिवाइस और दूसरे सामान जब्त किए हैं. इनमें 66 मोबाइल फोन, 13 लैपटॉप, हार्ड डिस्क, दूसरे कम्युनिकेशन उपकरण, नकदी, अहम रिकॉर्ड और दस्तावेज शामिल हैं. एजेंसी अब इन सभी डिजिटल एविडेंस की फोरेंसिक और विस्तृत जांच कर रही है. खास तौर पर यह पता लगाने की कोशिश है कि कॉल सेंटर में किस तरह की कॉल स्क्रिप्ट इस्तेमाल होती थी और अमेरिकी नागरिकों तक पहुंचने के लिए कौन से डायलर या वीओआईपी (VoIP) सिस्टम इस्तेमाल किए जाते थे.

कॉलिंग से लेकर मनी ट्रेल तक जांच
ईडी की जांच अब सिर्फ कॉल सेंटर चलाने वालों तक सीमित नहीं है. एजेंसी कॉलिंग कैंपेन, कॉल स्क्रिप्ट, डायलर और वीओआईपी सिस्टम, संभावित पीड़ितों का डेटा, पेमेंट चैनल और कॉल सेंटर को मैनेज करने वाले लोगों की भूमिका की जांच कर रही है. इसके साथ ही अपराध से हासिल रकम के पूरे फंड फ्लो को ट्रेस करने की कोशिश भी की जा रही है. बरामद डिजिटल डेटा से अलग-अलग ठिकानों के बीच लिंक, ऑपरेशन का पूरा तरीका और इसमें शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश हो रही है. फिलहाल ईडी ने मामले में आगे की जांच जारी रखी है.

About the Author

अनूप कुमार मिश्रAssistant Editor

Anoop Kumar Mishra is currently serving as Assistant Editor at News18 Hindi Digital, where he leads coverage of strategic domains including aviation, defence, paramilitary forces, international…

और पढ़ें

First Published :

September 16, 2026, 22:43 IST

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous ArticleRalph Lauren के Gown में Indian Zardozi? |भारतीय कारीगरों के हुनर की कहानी | Story of Zardozi
Next Article 15 साल बाद फिर वही समुद्री टक्कर, पाकिस्तान की नौसेना के रवैये पर क्यों उठे सवाल? 1991 के समझौते में क्या है? | Pakistani Ship Collided Indian Warship: Pakistan Navy 15 Years 1991 Agreement Explained
HawkNews
  • Website

Related Posts

15 साल बाद फिर वही समुद्री टक्कर, पाकिस्तान की नौसेना के रवैये पर क्यों उठे सवाल? 1991 के समझौते में क्या है? | Pakistani Ship Collided Indian Warship: Pakistan Navy 15 Years 1991 Agreement Explained

September 16, 2026

Ralph Lauren के Gown में Indian Zardozi? |भारतीय कारीगरों के हुनर की कहानी | Story of Zardozi

September 16, 2026

पद्मभूषण Anant Nag को दादासाहेब फाल्के सम्मान, PM मोदी ने दी बधाई, बैंकर कैसे बना इत्तेफाक से एक्टर? | Anant Nag Dadasaheb Phalke Award After Padma Bhushan: How Banker Became Actor Untold Story News Hindi

September 16, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (12,776)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

Sajjan Kumar Caste: चाय बेचने वाले सज्जन की जाति क्या? 3 बार कांग्रेस MP रहे, कितनी दौलत परिवार के लिए छोड़ी? | Sajjan Kumar Caste: Tea Seller 3 Time Congress MP Dies-Know Family, Net Worth News Hindi

August 20, 2026114 Views

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

15 साल बाद फिर वही समुद्री टक्कर, पाकिस्तान की नौसेना के रवैये पर क्यों उठे सवाल? 1991 के समझौते में क्या है? | Pakistani Ship Collided Indian Warship: Pakistan Navy 15 Years 1991 Agreement Explained

September 16, 2026

अमेरिकियों को कंगाल करने वालों पर ED का शिकंजा, पटियाला से पुणे तक ताबड़तोड़ छापेमारी, 220 लोग रडार पर

September 16, 2026

Ralph Lauren के Gown में Indian Zardozi? |भारतीय कारीगरों के हुनर की कहानी | Story of Zardozi

September 16, 2026

पद्मभूषण Anant Nag को दादासाहेब फाल्के सम्मान, PM मोदी ने दी बधाई, बैंकर कैसे बना इत्तेफाक से एक्टर? | Anant Nag Dadasaheb Phalke Award After Padma Bhushan: How Banker Became Actor Untold Story News Hindi

September 16, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

15 साल बाद फिर वही समुद्री टक्कर, पाकिस्तान की नौसेना के रवैये पर क्यों उठे सवाल? 1991 के समझौते में क्या है? | Pakistani Ship Collided Indian Warship: Pakistan Navy 15 Years 1991 Agreement Explained

September 16, 2026

अमेरिकियों को कंगाल करने वालों पर ED का शिकंजा, पटियाला से पुणे तक ताबड़तोड़ छापेमारी, 220 लोग रडार पर

September 16, 2026

Ralph Lauren के Gown में Indian Zardozi? |भारतीय कारीगरों के हुनर की कहानी | Story of Zardozi

September 16, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.