Agency:एजेंसियां
Last Updated:
Amit Shah in South Indian Dress: केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कमर कस ली है. बीजेपी की चुनावी रणनीति को नई धार देने के लिए अमित शाह केरल यात्रा पर पहुंचे और वहां पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत की. इस दौरान अमित शाह पारंपरिक साउथ इंडियन परिधान में नजर आए.

केरल के तिरुवनंतपुरम में आयोजित केरल कौमुदी कॉन्क्लेव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पारंपरिक साउथ इंडियन परिधान में नजर आए. सादा लेकिन प्रभावशाली लुक में अमित शाह ने मंच से न सिर्फ अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, बल्कि कांग्रेस और लेफ्ट, दोनों मोर्चों पर तीखा राजनीतिक हमला भी बोला.

अमित शाह ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि केरल में एलडीएफ और यूडीएफ की बारी-बारी से सरकारों ने राज्य में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों गठबंधन एक-दूसरे के घोटालों की निष्पक्ष जांच कराने में नाकाम रहे हैं. शाह ने 343 करोड़ रुपये के सहकारी बैंक घोटाले, एआई कैमरा घोटाले, लाइफ मिशन घोटाले और पीपीई किट खरीद घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि इन मामलों में सच्चाई सामने नहीं लाई गई.

उन्होंने कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ गठबंधन इन भ्रष्ट गतिविधियों के लिए एक-दूसरे को जवाबदेही से बचाते हैं. यदि केरल भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहता है, तो एनडीए को सत्ता में आने का अवसर देना आवश्यक है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

अमित शाह ने कहा कि जब हमने पीएफआई पर प्रतिबंध लगाया, तो एलडीएफ और यूडीएफ दोनों ने या तो इस फैसले का समर्थन करने से इनकार कर दिया या खुले तौर पर इसका विरोध किया. एसडीपीआई जैसी पार्टियां केरल की रक्षा करने में सक्षम नहीं हैं. जो लोग सह-अस्तित्व में विश्वास नहीं करते, वे हमारे राज्य की रक्षा नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार ही केरल को गवर्नेंस विदाउट करप्शन (भ्रष्टाचार मुक्त शासन), “डिलीवरी विदाउट डिस्क्रिमिनेशन” (बिना किसी भेदभाव के सेवा वितरण), और विजन विदाउट वोट बैंक पॉलिटिक्स (बिना किसी विशेष समुदाय या समूह के तुष्टिकरण) दे सकती है.

उन्होंने कहा, ‘मैंने आज मुख्यमंत्री के सामने मांग रखी है कि सबरीमाला खजाने की चोरी के मामले की किसी निष्पक्ष एजेंसी से जांच करानी चाहिए. यह इसलिए जरूरी है कि हर एक को शासन में विश्वास होना चाहिए. हर एक को सरकार और सिस्टम में विश्वास होना चाहिए. सिस्टम में जनविश्वास बनाए रखने के लिए सबरीमाला खजाने की चोरी की जांच एक निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए.’

अमित शाह ने दावा किया कि एनडीए ही केरल को “भ्रष्टाचार मुक्त शासन, बिना भेदभाव के सेवा वितरण और वोट बैंक राजनीति से ऊपर उठकर विकास” दे सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू हुई प्रदर्शन आधारित राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि शिकायतें रहेंगी, लेकिन हर शिकायत के समाधान की प्रतिबद्धता जरूरी है।

