Hawk News
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, July 7
Facebook Twitter LinkedIn VKontakte
Hawk News
Banner
  • Hindi News
  • Business
  • Education
  • Health
  • Jobs
  • Politics
  • Sports
  • Tech
  • All
Hawk News
Home » All News » अब्दुल तू चुप बैठ, नहीं तो बीजेपी आ जाएगी… असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने महागठबंधन पर ऐसा कटाक्ष क्यों किया?
Hindi News

अब्दुल तू चुप बैठ, नहीं तो बीजेपी आ जाएगी… असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम ने महागठबंधन पर ऐसा कटाक्ष क्यों किया?

HawkNewsBy HawkNewsOctober 24, 2025No Comments5 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
Total Views: 0

पटना. महागठबंधन ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया है. इस बात की सबको पहले से उम्मीद भी थी. लेकिन, जैसे ही मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया गया बिहार में सियासी पारा हाई हो गया है. महागठबंधन के इस फैसले को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी एआईएमआईएम (AIMIM) ने महागठबंधन पर करारा हमला बोला है. एआईएमआईएम ने इस बहाने बिहार चुनाव में मुस्लिमों की हिस्सेदारी और भागीदारी का सवाल उठते हुए कहा है कि 18 प्रतिशत वाल मुस्लिम समुदाय दरी बिछाने का काम करेगा और 2 प्रतिशत वाला डिप्टी सीएम बनेगा. आखिर एआईएमआईएम ने ऐसा कटाक्ष क्यों किया तो आइए इस पूरे मामले को समझते हैं, तब आगे बताएंगे कि एआईएमआईएम ने किन शब्दों से राजद-कांग्रेस पर कटाक्ष किया है.

दरअसल, इस तंज की पृष्ठभूमि में महागठबंधन ने विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री का चेहरा बताया जाना है. AIMIM ने इसे अनुचित प्रतिनिधित्व बताते हुए सवाल उठाया कि 2 प्रतिशत वोट वाले नेता को डिप्टी सीएम बनाने की बात हो रही है, जबकि 17-18 फीसदी आबादी वाला मुस्लिम समुदाय सिर्फ झंडा उठाने और वोट देने तक सीमित रह गया है. AIMIM ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोला है और आरोप लगाया है कि मुस्लिम समुदाय को केवल ‘डर’ दिखाकर इस्तेमाल किया जा रहा है, पर सत्ता में उन्हें सम्मानजनक भागीदारी नहीं दी जा रही.

एआईएमआईएम नेता का करारा कटाक्ष

एआईएमआईएम के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा- 2 फीसदी वोट वाला डिप्टी सीएम, 13 फीसदी वाला सीएम और 18 फीसदी वाला दरी बिछाने वाला मंत्री. जब हम सवाल उठाते हैं तो कहा जाता है -‘अब्दुल तू चुप बैठ, वरना बीजेपी आ जाएगी”. एआईएमआईएम अध्यक्ष के इस बयान ने बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है. मुस्लिम प्रतिनिधित्व को लेकर पार्टी ने जो सवाल उठाया है उसने महागठबंधन के भीतर असहजता पैदा कर दी है. शौकत अली ने कहा कि बिहार की राजनीति में वर्षों से मुस्लिमों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है.

मुस्लिमों को सिर्फ वोट बैंक समझा जा रहा

बिहार एआईएमआईएम के अध्यक्ष का कहना है कि- हर चुनाव में उन्हें यह कहकर चुप करा दिया जाता है कि-अगर सवाल पूछोगे तो बीजेपी आ जाएगी. उन्होंने कहा कि, जब भी सत्ता में भागीदारी की बारी आती है तो मुस्लिम समाज को नजरअंदाज कर दिया जाता है. महागठबंधन ने फिर वही किया- बैकवर्ड समाज के नाम पर राजनीति, लेकिन मुस्लिमों को हिस्सेदारी नहीं. एआईएमआईएम नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ सत्ता का सवाल नहीं, बल्कि सम्मान और हिस्सेदारी का भी मुद्दा है. उन्होंने महागठबंधन पर प्रतीकात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि सिर्फ नारे और पोस्टर में मुसलमानों की तस्वीर लगाने से उन्हें प्रतिनिधित्व नहीं मिलता.

बिहार चुनाव में महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को सीएम और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम घोषित किया, AIMIMने मुस्लिम प्रतिनिधित्व पर सवाल उठाए हैं. उत्तर प्रदेश एआईएमआईएम अध्यक्ष शौकत अली के ट्वीट का स्क्रीनशॉट.

मुस्लिम भागीदारी पर ताजा विवाद की वजह

बता दें कि बिहार में मुस्लिम आबादी करीब 17.7 प्रतिशत है. कई विधानसभा सीटों पर मुस्लिम वोट 35 से 40 प्रतिशत तक हैं जो जीत-हार तय करने में अहम भूमिका निभाते हैं. ऐसे में AIMIM का तर्क है कि इतनी बड़ी आबादी को सत्ता में उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए. दूसरी ओर, मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी का जनाधार मुख्य रूप से निषाद समाज में है जिसकी हिस्सेदारी करीब 2 प्रतिशत मानी जाती है. हालांकि, पूरे समुदाय की उपजातियों को जोड़कर यह आबादी 8 से 9 प्रतिशथ के बीच है. इसी बात को लेकर AIMIM ने महागठबंधन पर जातिगत संतुलन के नाम पर एक वर्ग को ज्यादा तरजीह देने का आरोप लगाया है.

सीमांचल से उठी आवाज की गूंज पूरा बिहार

शौकत अली यह बयान ऐसे समय में आया है जब चुनाव प्रचार चल रहा है. आगामी 6 और 11 नवंबर को बिहार चुनाव के लिए मत डाले जाने हैं. सीमांचल के चार जिलों-किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में एआईएमआईएम पूरी तरह एक्टिव है जहां मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं. दरअसल, 2020 के चुनाव में एआईएमआईएम ने इन्हीं इलाकों में पांच सीटें जीतकर बिहार में अपनी पैठ बढ़ाई और पहचान बनाई थी. इस बार पार्टी एक बार फिर सीमांचल से लेकर पूरे बिहार तक अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की रणनीति में जुटी है.

मुस्लिमों को BJP का डर दिखाओ, वोट ले लो

महागठबंधन के किसी बड़े नेता ने अब तक एआईएमआईएम के आरोपों पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है. हालांकि, कांग्रेस और राजद के कुछ स्थानीय नेताओं ने अनौपचारिक तौर पर कहा कि एआईएमआईएम के ऐसे बयान सिर्फ बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए दिए जा रहे हैं. इस पर एआईएमआईएम का जवाब साफ है- अगर कोई मुसलमान अपने अधिकार की बात करता है तो उसे बीजेपी का एजेंट कह दिया जाता है. एआईएमआईएम का कहना है कि मुस्लिम और वंचित समाज की आवाज बनने का दावा करने वाले दल अब वही गलती दोहरा रहे हैं जो बीजेपी के विरोध के नाम पर वर्षों से चली आ रही है-मुस्लिमों को डर दिखाओ, वोट ले लो, लेकिन सत्ता से दूर रखो. लेकिन अब यह डराने की राजनीति नहीं चलेगी.

महागठबंधन में ‘मुस्लिम प्रतिनिधित्व’ पर सवाल

राजनीति के जानकारों का कहना है कि यह बयान चुनावी माहौल में बड़ा असर डाल सकता है. सीमांचल समेत कई मुस्लिम बहुल इलाकों में यह मुद्दा चर्चा में है.’अब्दुल तू चुप बैठ, वरना बीजेपी आ जाएगी’ वाली पंक्ति अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, और इसे महागठबंधन के ‘मुस्लिम प्रतिनिधित्व’ वाले दावों पर सीधा हमला माना जा रहा है. ऐसे में तेजस्वी यादव को सीएम फेस और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम चेहरा बनाए जाने के बाद एआईएमआईएम ने जो सवाल उठाया है, उसने चुनावी समीकरणों में नई बहस छेड़ दी है. अब देखने वाली बात यह होगी कि महागठबंधन इस आरोप का जवाब कैसे देता है-मुस्लिमों को भरोसे में लेकर या बीजेपी के डर का हवाला देकर!

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबंगाल में हिन्दू शरणार्थियों को नागरिकता दिलाने उतरी BJP, 1000 से ज्यादा CAA कैंप लगाने की तैयारी में पार्टी | BJP to launch mega CAA drive in Bengal with over 1,000 camps, focus on Bangladesh-bordering districts ahead of SIR and polls
Next Article क्यों सलमान खान संग हुई लड़ाई को लेकर चुप रहीं ऐश्वर्या राय? क्यों डर गई थीं एक्ट्रेस? 23 साल बाद खुला ऐसा राज | why aishwarya rai silent on fight with salman khan actress scared secret revealed after 23 years
HawkNews
  • Website

Related Posts

High Court Big verdict | Bank Loan | Wife-Children News – कर्जदार की मृत्यु होने पर EMI का भुगतान कौन करेगा? उच्च न्यायालय का चौंकाने वाला फैसला!

July 7, 2026

India Pak Clash: भारत ने दबाई नस तो तिलमिलाया पाकिस्तान, हमला करने की देने लगा धमकी, क्या है वजह? | indus-water-treaty-india-pakistan-tension-asim-munir-bilawal-bhutto-news-hindi

July 7, 2026

बंजर जमीन से भी होगी लाखों की कमाई, जुलाई में शुरू करें इस फसल की खेती, कम पानी में होगा बंपर उत्पादन

July 7, 2026

Comments are closed.

Tags
culture fashion Featured fitness gadgets Just In leisure lifestyle Opinion phones Picks Science technology Top News
Categories
  • Beauty (12)
  • Business (19)
  • Celebrities (11)
  • Education (8)
  • Entertainment (6)
  • Fashion (12)
  • Fitness (11)
  • Health (3)
  • Hindi News (11,117)
  • Jobs (14)
  • Leisure (15)
  • Lifestyle (17)
  • Opinion (13)
  • Picks (7)
  • Politics (4)
  • Sports (3)
  • Tech (13)
  • Travel (10)
Editors Picks

Review: Record Shares of Voters Turned Out for 2020 election

January 11, 2021

EU: ‘Addiction’ to Social Media Causing Conspiracy Theories

January 11, 2021

World’s Most Advanced Oil Rig Commissioned at ONGC Well

January 11, 2021

Melbourne: All Refugees Held in Hotel Detention to be Released

January 11, 2021
Latest Posts

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

January 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

January 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

January 15, 2021

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Advertisement
Demo
Demo
Top Posts

PM Modi के परमात्मा और महात्मा गांधी वाले बयान पर ऐसा क्या बोले राहुल गांधी? सदन में बजने लगी तालियां

July 1, 202412 Views

Katra Srinagar Mata Vashno Devi Vande Bharat Indian Railways New Train Rote

April 14, 202515 Views

CBSE Board Result 2025: क्या 6 मई को आएगा सीबीएसई रिजल्ट? सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट, बोर्ड ने दी सफाई

May 4, 202513 Views
Stay In Touch
  • Facebook
  • YouTube
  • TikTok
  • WhatsApp
  • Twitter
  • Instagram
Latest Reviews

Queen Elizabeth the Last! Monarchy Faces Fresh Demand to be Axed

By HawkNewsJanuary 20, 2021

Pico 4 Review: Should You Actually Buy One Instead Of Quest 2?

By HawkNewsJanuary 15, 2021

A Review of the Venus Optics Argus 18mm f/0.95 MFT APO Lens

By HawkNewsJanuary 15, 2021

Subscribe to Updates

Get the latest tech news from FooBar about tech, design and biz.

Demo
  • Facebook
  • Twitter
  • Instagram
  • Pinterest
Our Picks

High Court Big verdict | Bank Loan | Wife-Children News – कर्जदार की मृत्यु होने पर EMI का भुगतान कौन करेगा? उच्च न्यायालय का चौंकाने वाला फैसला!

July 7, 2026

India Pak Clash: भारत ने दबाई नस तो तिलमिलाया पाकिस्तान, हमला करने की देने लगा धमकी, क्या है वजह? | indus-water-treaty-india-pakistan-tension-asim-munir-bilawal-bhutto-news-hindi

July 7, 2026

बंजर जमीन से भी होगी लाखों की कमाई, जुलाई में शुरू करें इस फसल की खेती, कम पानी में होगा बंपर उत्पादन

July 7, 2026

PM Modi Indonesia: ‘विस्तार नहीं, विकास चाहते हैं’, इंडोनेशिया की संसद में PM मोदी ने चीन को दिया संदेश | pm modi Indonesia parliament speech development not expansion message to china 10 key takeaways

July 7, 2026
Don't Miss

Stay updated with our comprehensive news portal, delivering timely insights on global events, politics, tech, culture, and more. Your reliable source for informed perspectives.

We're social. Connect with us:

Facebook Twitter Instagram Pinterest YouTube

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

About

Your source for the lifestyle news. This demo is crafted specifically to exhibit the use of the theme as a lifestyle site. Visit our main page for more demos.

We're social, connect with us:

Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte
From Flickr
Ascend
terns
casual
riders on the storm
chairman
mood
monument
liquid cancer
blue
basement
ditch
stars
Popular Posts

High Court Big verdict | Bank Loan | Wife-Children News – कर्जदार की मृत्यु होने पर EMI का भुगतान कौन करेगा? उच्च न्यायालय का चौंकाने वाला फैसला!

July 7, 2026

India Pak Clash: भारत ने दबाई नस तो तिलमिलाया पाकिस्तान, हमला करने की देने लगा धमकी, क्या है वजह? | indus-water-treaty-india-pakistan-tension-asim-munir-bilawal-bhutto-news-hindi

July 7, 2026

बंजर जमीन से भी होगी लाखों की कमाई, जुलाई में शुरू करें इस फसल की खेती, कम पानी में होगा बंपर उत्पादन

July 7, 2026
Copyright © 2017. Designed by Webdadz.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.