Entertainment
oi-Purnima Acharya
Rajiv Kapoor and Aarti Sabharwal: राज कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री का ऐसा नाम था जो आज भी चमक रहा है। भले ही लिजेंड्री एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर राज कपूर आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन शोमैन के रूप में वह लोगों के दिलों में जिंदा हैं।
राज कपूर ने तीनों बेटों को किया था लॉन्च
सक्सेसफुल प्रोफेशनल लाइफ के धनी राज कपूर ने न सिर्फ इंडस्ट्री में बदलाव किए बल्कि अपने तीनों बेटों, रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर को फिल्मी दुनिया में एंट्री भी करवाई। राज कपूर ने अपने तीनों बेटों को इस ग्लैमर वर्ल्ड में लॉन्च किया था।

उतार-चढ़ाव से भरी थी राजीव कपूर की पर्सनल लाइफ
आपको बता दें कि रणधीर कपूर और ऋषि कपूर तो हमेशा लाइमलाइट में छाए रहे लेकिन राजीव कपूर का फिल्मी करियर काफी कम रहा। दरअसल राजीव कपूर का फिल्मी करियर कुछ अच्छा नहीं रहा था। खराब फिल्मी करियर के साथ-साथ राजीव कपूर की पर्सनल लाइफ में भी काफी उतार-चढ़ाव आए थे।
राजीव कपूर की सुपरहिट डेब्यू मूवी
साल 2001 में शादी करने वाले राजीव कपूर का 2 साल के अंदर ही तलाक हो गया था, जिसके बाद उन्होंने फिर कभी शादी नहीं की। राज कपूर ने अपने सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर को फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से बॉलीवुड में लॉन्च किया था। राजीव कपूर की डेब्यू मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी और लोगों ने उन्हें बतौर एक्टर स्वीकार भी कर लिया था।
पिता राज कपूर से नाराज हो गए थे राजीव कपूर
पहली फिल्म के सुपरहिट होने के बाद भी राजीव कपूर इंडस्ट्री में लंबी पारी नहीं खेल पाए थे। राजीव कपूर का करियर सक्सेसफुल डेब्यू मूवी के बाद से ही डूबने लगा था। राजीव चाहते थे कि उनके पिता राज कपूर एक बार फिर से वैसी ही कोई सुपरहिट मूवी बनाएं और उन्हें स्टार बना दें लेकिन राज कपूर ने फिर कभी बेटे राजीव कपूर के लिए फिल्म नहीं बनाई। इसी बात को लेकर राजीव कपूर अपने पिता से नाराज हो गए थे और पिता-बेटे में भयंकर लड़ाई भी हो गई थी।
पहले प्यार में राजीव को मिली थी हार
राजीव कपूर जब फिल्मी करियर में सफल होने के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब उन्हें पहली बार प्यार हो गया था। दिव्या नाम की एक लड़की से उन्हें पहली बार इश्क हुआ था और वो इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस भी हो गए थे। हालांकि राजीव को इस प्यार में भी सफलता हासिल नहीं हुई और दोनों को अलग होना पड़ा।
2001 में आरती सभरवाल से की थी शादी
पहला इश्क अधूरा रह जाने के बाद राजीव कपूर को आरती सभरवाल से प्यार हुआ। राजीव और आरती ने साल 2001 में शादी कर ली थी लेकिन ये रिश्ता भी लंबा नहीं चल सका। शादी होने के कुछ समय बाद ही राजीव और आरती के बीच लड़ाइयां शुरू हो गई थीं।
शादीशुदा जिंदनी में चल रही थी अनबन
-एक तरफ राजीव कपूर का फिल्मी करियर डूब रहा था और दूसरी तरफ उनकी शादीशुदा जिंदगी में भी खटपट चल रही थी। राजीव कपूर लाइमलाइट से दूर होते जा रहे थे। पिता राज कपूर के साथ भी उनके रिश्ते खराब हो चुके थे। आपको बता दें कि राजीव कपूर को पारिवारिक जिंदगी का सुख नहीं मिल पा रहा था।
-राजीव कपूर और पत्नी आरती सभरवाल की लड़ाइयां इतनी बढ़ गई थीं कि उन्होंने तलाक लेने का फैसला कर लिया था। शादी के 2 साल बाद ही राजीव और आरती अलग हो गए थे। राजीव से अलग होते ही आरती सभरवाल नौकरी करने लगी थीं।
आरती सभरवाल एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन हैं
इसके बाद उन्होंने अपना बिजनेस भी किया। उनके एक-दो बिजनेस बहुत अच्छे नहीं चले लेकिन फिर उन्होंने अचार बनाने वाली कंपनी खोली। इस कंपनी ने आरती की किस्मत ही बदल दी। आरती सभरवाल आज के समय में एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमैन हैं।
तीसरी बार राजीव कपूर को हुआ था इश्क
-वहीं आरती सभरवाल से तलाक लेने के बाद राजीव कपूर कुछ वक्त तक अकेले रहे और फिर उनकी जिंदगी में सुनीता नाम की एक लड़की की एंट्री हुई। सुनीता से राजीव को तीसरी बार इश्क हुआ लेकिन दोनों ने कभी शादी नहीं की। सुनीता सालों तक राजीव के साथ लिव-इन में ही रहीं।
-राजीव कपूर को 9 फरवरी 2021 में हार्टअटैक आया था, जिसके बाद उनका निधन हो गया था। राजीव कपूर के कोई बच्चा नहीं है। कहते हैं कि अपने आखिरी समय में राजीव कपूर काफी अकेले हो गए थे।
-

जिस पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान को लेकर बॉलीवुड फिल्म बना रहा था, उसने ऑपरेशन सिंदूर को शर्मनाक बताया
-

एक्सीडेंट के तुरंत बाद पवनदीप राजन ने किया था ऐसा काम, अस्पताल पहुंचाने वाले शख्स ने बताया पूरा सच
-

‘मरने में आपके 2 घंटे रह गए हैं’, जावेद अख्तर के खिलाफ जहर उगलने वालीं बुशरा अंसारी कौन हैं?
-

Operation Sindoor: ‘एक चुटकी सिंदूर की कीमत’, क्यों वायरल हो रहा है ये डायलॉग? क्या है इसके पीछे की कहानी?
-

‘हम देख रहे हैं’, भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से बौखलाई पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर, बोलीं- ये कायर हरकत
-

Operation Sindoor: भारतीय सेना की एयरस्ट्राइक से बॉलीवुड बोल उठा ‘भारत माता की जय’, ये है सेलेब्स का रिएक्शन
-

Met Gala 2025: मेट गाला 2025 में दिलजीत दोसांझ ने रचा इतिहास, पगड़ी पहनकर रेड कार्पेट पर किया ऐसा काम
-

Raid 2 BO Collection Day 5: औंधे मुंह गिरी अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’, पांचवें दिन बटोरे चिल्लर
-

ब्लॉकबस्टर ‘स्त्री 2’ की सक्सेस की पीछे किसका हाथ? राजकुमार राव ने जवाब दे दिया
-

Raid 2 BO Collection Day 6: अजय देवगन की ‘रेड 2’ की हालत खराब, 100 करोड़ क्लब में पहुूंचना हुआ मुश्किल
-

आमिर खान ने ‘तारे जमीन पर’ को माना अपनी पसंदीदा फिल्म, बताई ये दिलचस्प वजह
-

Met Gala 2025: मेट गाला 2025 में शाहरुख खान के डेब्यू ने मचाया हंगामा, K लॉकेट ने लूट ली महफिल
-

India-Pakistan War: ‘बॉर्डर’ से लेकर ‘उरी’ तक, पाकिस्तान हमले पर बनीं ये 5 फिल्में आज ही देख लें
-

Rekha: रेखा ने 70 की उम्र में जवां दिखने का खोला राज, आज ही फॉलो करें एक्ट्रेस का स्कीनकेयर रूटीन

