Last Updated:
Bareilly news: इंडिगो के बाद अकासा एयरलाइंस भी बरेली एयरपोर्ट से नई उड़ानें शुरू करेगी. सर्दियों में गोवा, श्रीनगर, दक्षिण भारत से कनेक्टिविटी बढ़ेगी, व्यापार व यात्रा को लाभ होगा. अकासा एयरलाइंस ने नए रूटों पर उड़ान शुरू करने के लिए बरेली एयरपोर्ट प्रशासन को प्रस्ताव दिया था. जिस पर सहमति बन गई है.फिलहाल अलग-अलग रूटों पर एयर ट्रैफिक और स्लॉट की उपलब्धता का आकलन किया जा रहा है. एयरपोर्ट निदेशक अवधेश अग्रवाल के मुताबिक आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सर्दियों में नए रूटों पर उड़ानें शुरू की जा सकती हैं.
बरेली: नाथ नगरी बरेली अब तेजी से हवाई कनेक्टिविटी के नए दौर में प्रवेश कर रही है. इंडिगो के बाद अब अकासा एयरलाइंस भी बरेली एयरपोर्ट से नई उड़ानें शुरू करने की तैयारी में है.सर्दियों में प्रस्तावित इन उड़ानों से बरेली का संपर्क गोवा, श्रीनगर, दक्षिण भारत और पूर्वांचल के कई प्रमुख शहरों से बढ़ने की उम्मीद है. इससे बरेली और आसपास के लोगों के लिए यात्रा के साथ-साथ व्यापार, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर खुल सकते हैं.
अकासा एयरलाइंस ने नए रूटों पर उड़ान शुरू करने के लिए बरेली एयरपोर्ट प्रशासन को प्रस्ताव दिया था. जिस पर सहमति बन गई है.फिलहाल अलग-अलग रूटों पर एयर ट्रैफिक और स्लॉट की उपलब्धता का आकलन किया जा रहा है. एयरपोर्ट निदेशक अवधेश अग्रवाल के मुताबिक आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद सर्दियों में नए रूटों पर उड़ानें शुरू की जा सकती हैं.
व्यापारियों और कारोबारियों को बड़ा फायदा
नई हवाई सेवाओं का सबसे बड़ा फायदा बरेली के व्यापारिक क्षेत्र को मिलने की उम्मीद है. शहर के कारोबारी अब गोवा और दक्षिण भारत जैसे बाजारों तक कम समय में पहुंच सकेंगे.बिजनेस मीटिंग, व्यापारिक सौदे और नए बाजारों की तलाश के लिए घंटों ट्रेन या बस में सफर करने की मजबूरी कम होगी.साथ ही दूसरे शहरों के कारोबारी भी बरेली तक आसानी से पहुंच सकेंगे, जिससे स्थानीय कारोबार और निवेश को बढ़ावा मिल सकता है. बरेली और आसपास के जिलों के छात्र बड़ी संख्या में देश के अलग-अलग हिस्सों में पढ़ाई करते हैं. दक्षिण भारत और अन्य शहरों के लिए हवाई कनेक्टिविटी बेहतर होने से विद्यार्थियों और उनके परिवारों को यात्रा में समय की बचत हो सकती है.वहीं नौकरी और प्रोफेशनल काम के सिलसिले में बाहर जाने वाले लोगों के लिए भी यह सुविधा महत्वपूर्ण साबित होगी.
कई शहरों से जुड़ने की तैयारी
फिलहाल बरेली एयरपोर्ट से बंगलूरू, नवी मुंबई, दिल्ली और नोएडा के लिए घरेलू उड़ानें उपलब्ध हैं.आने वाले समय में लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कुशीनगर, गोवा, श्रीनगर, देहरादून, हैदराबाद, गुवाहाटी और जयपुर जैसे शहरों के लिए भी उड़ानों के प्रस्ताव पर काम चल रहा है.
About the Author
Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ें

